वृंदावन से पधारीं आचार्य मधु भारती ने सुनाया प्रवचन, सैकड़ों श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
गिद्धौर (जमुई): गिद्धौर प्रखंड के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत स्थित चन्द्रशेखर नगर मैदान में आयोजित श्री श्री 1008 तारा बाबा गोदान रूद्र यज्ञ के पांचवें दिन भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन से पधारीं मधु भारती ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा श्रवण के लिए दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
कृष्ण लीला की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
यज्ञाचार्य मधु भारती ने अपने प्रवचन में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने माखन चोरी, कालिया नाग दमन और गोवर्धन पर्वत धारण की कथाओं के माध्यम से बताया कि भगवान की लीलाएं केवल धार्मिक प्रसंग नहीं बल्कि मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक संदेश भी हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, कर्म, प्रेम और लोककल्याण का प्रतीक है। कथा के दौरान पूरा पंडाल “हरे कृष्ण-हरे राम” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।

आचार्य मधु भारती एवं मोहन शरण जी के सानिध्य में हो रहा महायज्ञ
इस भव्य गोदान रूद्र यज्ञ का संचालन वृंदावन की प्रसिद्ध कथावाचिका मधु भारती एवं मोहन शरण के सानिध्य में किया जा रहा है। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोदान, रूद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया जा रहा है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोदान से पितृ दोष का निवारण होता है, जबकि रूद्र यज्ञ से जीवन के कष्टों और बाधाओं से मुक्ति मिलने की मान्यता है।
यज्ञ स्थल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
महायज्ञ में प्रतिदिन आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की बड़ी भागीदारी यज्ञ को आध्यात्मिक उत्सव का स्वरूप दे रही है। श्रद्धालु कथा श्रवण के साथ-साथ यज्ञ अनुष्ठानों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
गिद्धौर प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटे
यज्ञ को सफल बनाने में मुख्य कार्यकर्ता सुनील यादव, सतनारायण यादव, कपिल यादव, अनिल यादव एवं जोगिंदर पासवान सहित सैकड़ों स्वयंसेवक दिन-रात सेवा में लगे हुए हैं। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे, पेयजल और ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ के समापन तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।
क्षेत्र में बना आस्था और भक्ति का केंद्र
पूर्वी गुगुलडीह पंचायत का चन्द्रशेखर नगर मैदान इन दिनों धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक सशक्त बना रही है।
गिद्धौर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ग्रामीणों को दिया परामर्श, ये खबर भी पढ़ें….
जमुई में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: फरसे से हमला, छह लोग घायल, पांच हिरासत में, ये खबर भी पढ़ें…
गिद्धौर थाना ने जमीन विवाद को लेकर जमुई पुलिस को खूब गाली देने वाले शंकर साह को पटना से किया गिरफ्तार, ये भी पढ़े…
नवादा–सिकंदरा मुख्य मार्ग पर जर्जर जम्हड़िया पुल पर प्रशासन सख्त, भारी वाहनों की आवाजाही बंद, ये खबर भी पढ़े
आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..
Ground Report by: Bikki Kumar
Edited and Written by : Chandan Patel.
