AVN News Desk Patna Bihar: खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अलौली गढ़ में एक बड़ी नाव दुर्घटना हुई है। यह घटना शनिवार रात की है। कोसी नदी में नाव पलटने से एक ट्रैक्टर सहित पांच दो पहिया वाहन नदी में समा गए है। नाव अब तक लापता है। लोकल लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 30 लोग सवार थे। हालांकि, जिला प्रशासन की मानें तो इस घटना में किसी कि जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं नाव में 30 लोग के करीब सवार थे। इनमें से कुद लोग नदी में डूब गए। रविवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौके वारदात पर मौजूद हैं।

खगड़िया जिला प्रशासन ने कहा है कि- किसी परिवार ने नहीं किया है कोई दावा

गौरतलब है यह है कि उक्त नाव हादसा के बाद नाव पर सवार किसी परिवार ने दुर्घटना में अपने परिजन के हताहत की खबर जिला प्रशासन को नहीं दी गई है। जिला प्रशासन ने बताया है कि घटना के बाद घटना स्थल पर रेस्क्यू किया जा रहा है। बावजूद इसके स्थानीय लोग बता रहे हैं कि देर शाम की घटना के बाद भी कोई रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया गया था। जिस कारण इस घटना में जान-माल की नुकसान का अंदेशा बना हुआ है। आप को बता दें कि अलौली प्रखंड के कोसी और बागमती नदी में अवैध रूप से नाव का परिचालन दबंगों द्वारा कराया जाता रहा है। जिस कारण ऐसी घटनाएं आए दिन घटित होती ही रहती हैं।

एसडीडीपीओ ने कहा- एसडीआरएफ कर रही है रेस्क्यू

मामले में खगड़िया एसडीडीपीओ रहमत अली ने बताया है कि शनिवार रात की घटना है। नाव पर ट्रैक्टर और बाइक के साथ कई लोग सवार थे। ट्रैक्टर और बाइक की डूबने की तो बात आ रही है। लेकिन अभी तक जान माल के नुकसान की कोई भी सूचना नहीं है। बावजूद इसके स्थानीय लोगों का जो कहना है इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। एसडीआरएफ टीम को रेस्क्यू के लिए लगाया गया है। रेस्क्यू के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

खगड़िया

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *