AVN News Desk New Delhi: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) का बुलडोजर एक्शन जारी है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने दिवंगत शराब कारोबारी और रियल एस्टेट डेवलपर पोंटी चड्ढा उर्फ गुरदीप सिंह के करीब 400 करोड़ रुपये के फार्म हाउस को बुलडोजर से गिरा दिया गया है. विकास प्राधिकरण (DDA) के मुताबिक फार्म हाउस दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में लगभग 10 एकड़ में फैला हुआ था. आप को बता दें कि 2012 में इसी फार्म हाउस पर अपने भाई हरदीप चड्ढा के साथ हुई गोलीबारी में पोंटी चड्ढा की मौत हो गई थी.

दिल्ली विकास प्राधिकरण का दावा सरकारी भूमि

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने दावा किया है कि वह सरकारी भूमि (जमीन) पर अनधिकृत कब्जे को फिर से हासिल करने और अवैध निर्माण को तोड़ने का यानी ध्वस्त करने का अपना अभियान जारी रखेगा. DDA (दिल्ली विकास प्राधिकरण ) के मुताबिक हमने जमीन का लगभग आधा हिस्सा यानी 5 एकड़ जमीन को फिर से हासिल यानी अपने कब्जे में कर लिया है. जबकि शेष भूमि पर बनी मुख्य इमारत को ढहाने का काम भी अभी चल रहा है.

दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA का यह अभियान अनधिकृत कब्जे और अवैध भूमि अतिक्रमण के खिलाफ चल रही इस कार्रवाई इस मुहीम का एक हिस्सा है. जनवरी 2024 की शुरुआत में भी उत्तर पूर्वी दिल्ली में भी इसी तरह का विध्वंस अभियान चलाया गया था. 13 से 17 जनवरी तक उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी में चलाए गए इस कार्यक्रम में कई वाणिज्यिक शोरूम, बैंक्वेट हॉल, एक होटल और एक गोदाम को ध्वस्त यानी तोड़ दिया गया था. ये सभी अवैध ढांचे करीब 4 एकड़ सरकारी जमीन पर ही फैले हुए थे.

DDA ने कहा है कि अवैध निर्माणों को ध्वस्त करना और सरकारी भूमि को मुक्त कराने का अभियान अभी ऐसे ही जारी रहेगा है. इसके जरिए डीडीए का एक सख्त संदेश दिया जा रहा है कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो और कितना भी हाई-प्रोफाइल क्यों न हो, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और अनधिकृत निर्माण बर्दाश्त बिलकुल भी नहीं किया जाएगा.

दिल्ली विकास प्राधिकरण
अवैध निर्माण को ध्वस्त किया

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *