आचार्य मोहन शरण पांडे के प्रवचन ने दिया धर्म और संस्कृति का संदेश

गिद्धौर (जमुई): गिद्धौर प्रखंड के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत स्थित चन्द्रशेखर नगर मैदान में आयोजित श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ एवं धार्मिक महोत्सव के आठवें दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

यज्ञ स्थल पर आयोजित धार्मिक सभा में आचार्य मोहन शरण पांडे ने अपने ओजस्वी प्रवचन के माध्यम से सनातन धर्म, संस्कार और मानव जीवन में धर्म की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके प्रवचन को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

कथा वाचिका मधु भारती का हुआ भव्य सम्मान

कार्यक्रम के दौरान वृंदावन से पधारीं प्रसिद्ध कथा वाचिका मधु भारती को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिहार की शेरनी के नाम से चर्चित खुशबू पांडे ने कथा वाचिका मधु भारती को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया और धार्मिक कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की रही विशेष उपस्थिति

धार्मिक आयोजन में कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख शंभू केशरी मौजूद रहे। वहीं गिद्धौर के वर्तमान प्रमुख पंकज यादव ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

मंच पर समाजसेवी भावानंद जी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने-अपने उद्बोधन में धर्म, संस्कृति, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।

गिद्धौर
गिद्धौर महारुद्र यज्ञ का आठवां दिन: मधु भारती सम्मानित, आचार्य मोहन शरण पांडे के प्रवचन से गूंजा पंडाल

धर्म और संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज को संस्कारित और एकजुट बनाने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को अपनाने की अपील की।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

महारुद्र यज्ञ के आठवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंचे। भक्तों ने कथा श्रवण, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जयघोष से यज्ञ स्थल गूंजता रहा।

चुआँ विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक: सुरक्षा, उपस्थिति और असामाजिक गतिविधियों पर गंभीर मंथन, ये भी पढ़े…

सोनो-बलथर क्षेत्र में भीषण गर्मी और धूल का तांडव, 41 डिग्री पहुंचा पारा; आम जनजीवन त्रस्त, बच्चों का हाल बेहाल, ये खबर भी पढ़े लिंक पर क्लिक कर के…

गिद्धौर में अवैध बालू तस्करी पर कार्रवाई: कटहरा नदी से बालू लादकर जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, ये खबर भी पढ़े लिंक पर क्लिक करें ….

PM Kisan: अगर एक ही खतौनी में 4 भाइयों के नाम हैं, तो क्या सभी को मिलेंगे अलग-अलग ₹2000? जानें पूरा नियम, ये ख़बर भी पढ़े लिंक पर क्लिक कर के…

आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..

Ground Report by: Tarkeshwar Kumar Nirala 

Edited and Written by : Chandan Patel.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *