AVN News Desk Noida Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामे और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया है. वही पार्टी ने ये भी कहा है कि इस दौरान मौजूद पुलिस हमलावरों पर एक्शन लेने के बजाय मात्र मूकदर्शक बनी रही. कांग्रेस कार्यालय के बाहर दर्जनों गाड़ियों को निशाना बनाने की बात कही गई है. अभी फिलहाल इस मामले में पुलिस से शिकायत कर दी गई है.

कांग्रेस नेता और प्रवक्त सुप्रिया श्रीनेत ने हमले का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है. वही उन्होंने कहा , ‘अमेठी में कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है. वहा पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भाजपाई गुंडागर्दी करते रहे. हवा का रुख बदल गया है, गाड़ियां तोड़ने से बात नहीं बनेगी भाजपाईयों!’ वीडियो में देखा जा सकता है कि कई सारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है. वहा लोगों को भी कहते सुना जा रहा है कि यहां गाड़ियां तोड़ी गई हैं.

उत्तर प्रदेश
कांग्रेस नेता और प्रवक्त सुप्रिया श्रीनेत

गाड़ियों को तोड़ने के बाद भागे सभी हमलावर

वहीं, अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ के लिए कुछ लड़कों का ग्रुप एक ब्लैक स्कॉर्पियो से आया था. पुलिस की एक गाड़ी के भी उनके साथ होने की बात कही जा रही है. हालांकि, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है. वही आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी हो रही है, ताकि इसकी पुष्टि हो सके. कांग्रेस नेताओं ने बताया है कि तोड़फोड़ की आवाज सुनने के बाद जब वो बाहर आए, तो उन्हें देखकर हमलावर एक दम से फरार हो गए.

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अमेठी से प्रत्याशी के नाम का किया ऐलान

आप को बता दें कि,अमेठी में वाहनों पर हमले की खबर ऐसे समय पर सामने आई है, जब कांग्रेस ने यहां से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस पार्टी की तरफ से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है. उन्हें गांधी परिवार का बहुत करीबी माना जाता है. किशोरी लाल शर्मा का मुकाबला केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी से है. वही किशोरी लाल अपना नामांकन भी दाखिल कर चुके हैं. पहले यहां से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की खूब चर्चा हो रही थी.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *