AVN News Desk ; Petrol and Diesel Prices Reduced: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. केन्द्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती का ऐलान किया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती यानी कम की गई है. नई कीमतें 15 मार्च 2024 सुबह के ( प्रात) 6 बजे से प्रभावी यानी लागू होंगी.

लोकसभा चुनावों से ठीक पहले पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट (एक्स ) कर कहा है कि, पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये की कमी करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव ही उनका लक्ष्य है.

उन्होंने महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता की पंक्तियां भी शेयर की है. उन्होंने कहा है कि, जब विश्व मुश्किल दौर से गुजर रहा था कि विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया था तब भी 1973 के बाद आए पचास साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आई है. भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढ़ाई सालों में 4.65 प्रतिशत कम हुए है।

लोकसभा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

39 देशों से खरीद रहे है कच्चा तेल- हरदीप पुरी

हरदीप पुरी ने आगे लिखा है कि, भारत में ईंधन की सप्लाई निरंतर बनी रही, सस्ते दामों पर बनी रही और हमारे कदम निरंतर हरित ऊर्जा की ओर आगे भी बढ़ते रहे. यानि भारत ने Energy Availability, Affordability और Sustainability को बरकरार रखा है. उन्होंने लिखा भारत एक इकलौता ऐसा देश था जहां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े ही नहीं, बल्कि कम हुए है. हमने जहां से हुआ अपने देशवासियों के लिए तेल खरीदा था. पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पहले हम 27 देशों से कच्चा तेल खरीदते थे, लेकिन उनके नेतृत्व में ही अपने देशवासियों को सस्ता पेट्रोल, डीजल और गैस पहुंचाने के ही लिए इस दायरे को बढ़ाया है और अब हम 39 देशों से मोदी के परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए कच्चा तेल खरीदते हैं.

कई देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल के दाम बहुत कम

हरदीप पुरी ने लिखा है, 14 मार्च 2024 को रुपये के आधार पर भारत में पेट्रोल औसतन ₹94 प्रति लीटर है लेकिन इटली में ₹168.01- यानी 79% अधिक है; फ्रांस में ₹166.87 यानी 78% अधिक है; जर्मनी में ₹159.57 यानी 70% अधिक है और स्पेन में ₹145.13 यानी 54% अधिक है और ऐसे ही डीजल के दामों की तुलना भी कीजिए तो यदि भारत की औसत ₹87 प्रति लीटर है तो इटली में ₹163.21 यानी 88% अधिक है; फ्रांस में ₹161.57 यानी 86% अधिक है; जर्मनी में ₹155.68 यानी 79% अधिक है और स्पेन में ₹138.07 यानी 59% अधिक है.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से पहले रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *