हिजाब, नकाब, और बुर्क़ा – ये सिर्फ कपड़ों का एक तरीका नही हैं, बल्कि एक भावना को भी दर्शाता है। हर कपड़े की एक अलग पहचान है, जो मुस्लिम महिलाओं के लिए उनके आत्म-समर्पण को दिखाती है।

आइए जानते है इन कपड़ो के बारे में जो मुस्लिम महिलाएं इस्तेमाल करती हैं साथ ही ये भी जानते है कि हिजाब, निकाब और बुर्के में अंतर क्या होता है 

 

हिजाब: 

हिजाब
हिजाब

हिजाब, मॉडर्न इस्लाम में एक पहलू है जिसे कुरान ने पर्दे के रूप में स्थापित किया है। यहां, हिजाब का मतलब सिर्फ कपड़ों से नहीं, बल्कि एक पर्दे से है जो समाज में आदमियों और औरतों के बीच होता है।

कुरान में, हिजाब का मतलब है कि मुस्लिम आदमी और औरत दोनों को शालीन कपड़े पहनने की हिदायत है। यहां, “खिमर” (सिर को ढकने के लिए) और “जिल्बाब” (लबादा) शब्दों से भी जाकर इस विधान को स्पष्ट किया गया है। हिजाब के अंतर्गत, समाज को यह सिखाया गया है कि आदमियों और औरतों दोनों को आरामदेह और ढीले कपड़े पहनने का अधिकार है, साथ ही अपना सिर ढकने का भी महत्व है।

 

नकाब: 

हिजाब
नकाब

नकाब, या निकाब, एक कपड़े का पर्दा है जो चेहरे को छुपाने का काम करता है। इसमें सिर पूरी तरह से ढका होता है, विशेष रूप से ऐसे जगहों में जहां सिर्फ सिर और बालों को कपड़े से ढकने की हिदायत है।

इस्लाम में, चेहरे को ढकने की विशेष बात नहीं है बल्कि कुरान में सिर और बालों को ढकने की बात की गई है। लेकिन कट्टरपंथी देशों में, जहां आपको अपने चेहरे को भी छिपाने का आदेश होता है, नकाब का उपयोग सिर, चेहरे को छुपाते हुए सिर्फ आंखें खुली रखने के लिए किया जाता है।

नकाब का यह कपड़ा अमूमन काले रंग का होता है और इसे पिन की मदद से टांका जाता है, जिससे यह आरामदायकी और एक सुरक्षा का महसूस कराती है।

 

बुर्का: 

हिजाब
बुर्का

भारत में, विशेषकर मुस्लिम औरतें, अक्सर काले लबादे जैसी पोशाक को ‘बुर्का’ कहती हैं  यह उन्हें पूरे शरीर को ढंकने में मदद करता है, जिसमें आंखें भी ढकी रहती हैं। 

बुर्का में आंखों के स्थान पर एक खिड़कीनुमा जाली बनी होती है या कपड़ा हल्का होता है, जिससे आर-पार दिख सकता है। यह एक बिना फिटिंग कपड़ा होता है।

इन विशेष कपड़ो के जरिए महिलाएं न केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखती हैं, बल्कि यह उन्हें अपने मौजूदा परिस्थितियों में भी मजबूती और सुरक्षा का अहसास कराती हैं। इसमें यह बताता है कि हर एक कपड़े का अपना अपना महत्व है, जो एक सरल और सशक्त महिला की उत्पत्ति में सहायक होता है।

 

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *