Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की पहली सूची में कुल 48 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी एनसीपी शरद गुट और शिवसेना उद्धव गुट के साथ महा विकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है।

कौन कहां से बनाया गया उम्मीदवार?

महाराष्ट्र कांग्रेस की लिस्ट के अनुसार, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सकोली से विधानसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं। संगमनेर विधानसभा सीट से बालासाहब थोराट को मैदान में उतारा गया है। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम स्व. विलासराव देशमुख के दोनों बेटे धीरज विलासराव देशमुख को लातूर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से, तो अमित देशमुख को लातूर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने राज्य के मौजूदा डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से प्रफुल्ल विनोद राव गुडधे को उम्मीदवार बनाया है।

महाराष्ट्र

मौजूदा विधायकों को उनके क्षेत्र से ही मिला टिकट
कांग्रेस पार्टी ने राज्य के पूर्व सीएम कराड दक्षिण से पृथ्वीराज चह्वाण को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। जबकि डी. वाई. पाटिल के पोते ऋतुराज संजय पाटिल को कोल्हापुर दक्षिण विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं लिंगायत समुदाय के नेता सिद्धराम म्हेत्रे को पार्टी ने उनकी मौजूदा विधानसभा अक्कलकोट से ही प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व कांग्रेस नेता एकनाथ गायकवाड़ की बेटी ज्योति गायकवाड़ ने पार्टी ने धारावी सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया है।

यहां देखें महाराष्ट्र कांग्रेस के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट:-

महाराष्ट्र

राज्य में 20 नवंबर को एक चरण में विधानसभा चुनाव है

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

महायुति और महाविकास अघाड़ी में लड़ाई

सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, बीजेपी और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस पार्टी की विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी सात नामों का एलान

कांग्रेस पार्टी ने इसके साथ ही झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सात उम्मीदवारों की भी सूची जारी है। इसमें पाकुड़, बरही, कांके, पांकी, डालटेनगंज, बिश्रामपुर और छतरपुर विधानसभा सीट से भी उम्मीदवारों के नामों का एलना किया गया है।

झारखंड कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें:-

महाराष्ट्र

 

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *