UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम ने एकदम ही अपना रुख बदल लिया है. वही गुरुवार को प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश देखने को मिली, जिसमें तापमान में कमी आई है. वहीं कई जगहों पर ओले भी गिरे. वही प्रदेश में दो दिन और ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है. आज यानी शुक्रवार को भी कई जिलों में आंधी तूफान और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, इस समय खेतों में पकी हुई फसल को बारिश और ओलों से नुकसान काफी हो सकता है.

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ समय से भीषण गर्मी पड़ रही थी, कई जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार चला गया था. लेकिन, कल यानी गुरुवार से मौसम ने करवट बदली और कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ आई बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया और ठंडक महसूस होने लगी है. राजधानी लखनऊ में अचानक काले बादल छा गए, जिसके बाद झमाझम बारिश देखने को मिली है.

उत्तर

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज भी पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आंधी तूफान, मेघ गर्जन और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. वही इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का चेतावनी भी दी गई हैं. शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान लगाया गया है. वही सोमवार से एक बार फिर मौसम शुष्क रहेगा.

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद गिरा तापमान

वही,अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 5-8 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट और फिर 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है. इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. यूपी में आज गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में कई जगहों पर बारिश का अनुमान है.

इसके अलावा नोएडा, बागपत, संभल, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बदायूं, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गाजीपुर,आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, बलिया, मऊ और संत रविदास नगर में एक या दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *