Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक बड़ा कदम उठाया है। पीटीआई के हवाले से खबर है कि सीबीआई ने इस केस में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। चार साल पहले हुई इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

चार साल पहले की है घटना

सुशांत सिंह राजपूत जून 2020 कोविड में मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। वही उनकी मौत को पहले आत्महत्या माना गया, लेकिन बाद में कई सवाल उठे थे। इसके चलते अगस्त 2020 में सीबीआई ने इसकी जांच शुरू की। सुशांत के परिवार और फैंस ने लगातार इस मामले में सच सामने लाने की मांग की थी।

सुशांत

क्या कहती है सीबीआई की जांच?

सीबीआई ने इस मामले में लंबी जांच की। सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके करीबी लोगों के बयान दर्ज किए गए। एक्टर के मेडिकल रिकॉर्ड भी खंगाले गए। एम्स के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने सीबीआई को अपनी रिपोर्ट में कहा कि सुशांत की मौत में ‘जहर या गला घोंटने’ जैसे दावों का कोई सबूत नहीं मिला।

सुशांत के पिता ने लगाए थे गंभीर आरोप

सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर गंभीर इल्जाम लगाए थे। उनका कहना था कि रिया ने सुशांत के पैसे का गलत इस्तेमाल किया। हालांकि, रिया ने टीवी इंटरव्यू में इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था।

अब कोर्ट करेगी इसका फैसला

सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट अब कोर्ट के सामने है। यह कोर्ट पर निर्भर करता है कि वह इस नतीजे से सहमत होती है या फिर जांच को आगे बढ़ाने का निर्देश देती है। सुशांत के फैंस लंबे समय से इस केस में सच जानने की मांग कर रहे हैं।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *