एशियन गेम्स 2023 : ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी मैं भारत ने क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत ल‍िया है. मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. चूंकि भारतीय टीम रैंकिंग में अफगान‍िस्तान से आगे थी, इस कारण उसे गोल्ड मेडल म‍िला. भारतीय टीम को बार‍िश की वजह से बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला.

वही भारतीय टीम के कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ ने गोल्‍ड मेडल मैच में अफगानिस्‍तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

बारिश आने से पहले अफगानिस्‍तान ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 112 रन बना लिए थे इसके बाद खेल शुरू नही हुआ। भारत के खाते में 27वां गोल्‍ड मेडल आया है। भारत के कुल मेडल की संख्‍या 102 हुई।

अफगानिस्‍तान की प्‍लेइंग 11 – सेदीकुल्‍लाह अटल, मोहम्‍मद शहजाद, नूर अली जदरान, शाहीदुल्‍लाह, अफसर जजई, करीम जनत, गुलबदीन नईब (कप्‍तान), शराफुद्दीन अशरफ, काएस एहमद, फरीद अहमद और जाहिर खान।

भारत की प्‍लेइंग 11 – रुतुराज गायकवाड़ (कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, आर साई किशोर, रवि बिश्‍नोई और अर्शदीप सिंह।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *