Who is Best Prime Minister: देश के राज्यों में अभी सितंबर-अक्टूबर में हरियाणा और जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां में जुटी हुई हैं. वही सभी राजनितिक दल इन चुनावों के लिए अपने-अपने स्तर पर योजना बनाने में जुट गई हैं. वही इन सबके बीच केंद्रीय स्तर के लिए आजतक ने सी-वोटर के साथ मिलकर ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे किया है. इस सर्वे में ये जानने की कोशिश की गई कि अगर आज देश में लोकसभा चुनाव हों तो किसकी सरकार बनेगी.

इस सर्वे में कई और मुद्दों पर भी बात की गई है. इस बातचीत के दौरान सामने आया कि अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो एनडीए को 44 फीसदी, इंडिया ब्लॉक को 40 फीसदी और अन्य को 16 फीसदी वोट मिल सकते हैं. अगर सीटों के लिहाज से देखें तो एनडीए को 299 सीटें, इंडिया ब्लॉक को 233 सीटें, जबकि अन्य के खाते में 11 सीटें आ सकती हैं.

भाजपा को अब भी मिल सकती हैं सबसे ज्यादा सीटें

इस सर्वे में सामने आया है कि यदि आज आम चुनाव होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी को 38 प्रतिशत वोट, कांग्रेस को 25 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि अन्य के खाते में 37 फीसदी वोट पड़ सकते हैं.अगर पार्टी वाइज सीटों की बात की जाए तो सर्वे के मुताबिक भाजपा को 244 सीटें, कांग्रेस पार्टी को 106 सीटों और अन्य को 193 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. आप को बता दें कि इसी साल हुए लोकसभा चुनावों के नतीजे ढाई महीने पहले यानी 4 जून को आए थे. इसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 240 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 99 सीटें मिली थीं. वही गठबंधन के एंगल से देखें तो लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को 293 सीटें, इंडिया को 234 सीटें मिली थीं.

देश में प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा कौन?

वही सर्वे में ये भी पूछा गया कि यदि आज लोकसभा चुनाव हों तो प्रधानमंत्री के रूप में पहली पसंद कौन होगा. इस पर 49 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को बेहतर बताया तो 22 पर्सेंट ने राहुल गांधी का नाम लिया.

अबतक का सबसे अच्छा पीएम कौन?

भारत के अबतक के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री को लेकर किए गए सवाल के जवाब में सामने आया है कि 52 फीसदी लोगों के हिसाब से नरेंद्र मोदी अबतक के सबसे अच्छे पीएम रहे हैं, जबकि 12 फीसदी लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी को, 12 फीसदी लोगों ने मनमोहन सिंह को, 10 फीसदी लोगों ने इंदिरा गांधी को तो 5 फीसदी लोगों ने जवाहरलाल नेहरू को अच्छा पीएम बताया है.

देश

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *