AVN News Desk New Delhi: कांग्रेस नेता संजय निरुपम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद संजय निरुपम के निष्कासन को मंजूरी दे दी है। संजय निरुपम को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

कांग्रेस

वही इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया था कि कांग्रेस पार्टी ने निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से भी हटा दिया है। इसके अलावा पार्टी और राज्य इकाई नेतृत्व के खिलाफ उनके बयानों के लिए भी संजय निरूपम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है।

संजय निरूपम का कांग्रेस पार्टी को अल्टीमेटम

इस बीच संजय निरुपम ने भी सोसल मीडिया साईट एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी को अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने लिखा, श्एक सप्ताह का समय पूरा हो गया है और अब कल मैं खुद फैसला ले लूंगा।’ अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट न करे, बल्कि अपनी बची-खुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। गौरतलब यह है कि संजय निरूपम अपनी पसंदीदा लोकसभा सीट से टिकट न मिलने के लिए नाराज हैं।

कांग्रेस
संजय निरुपम पूर्व कांग्रेस नेता फाइल फोटो

सीट बंटवारे के मुद्दे पर क्या बोले थे संजय निरूपम?

मुंबई उत्तर से पूर्व सांसद निरुपम ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) द्वारा मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से चार पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा के बाद ही बयान दिया था। संजय निरुपम ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी नेतृत्व को खुद को शिवसेना (यूबीटी) के सामने झुकने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। संजय निरुपम ने शिवसेना की सूची पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा था ‘वे मुंबई में पांच सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं और एक दान के रूप में कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ देंगे। यह निर्णय मुंबई में कांग्रेस पार्टी को खत्म करने के लिए है। मैं इस निर्णय की निंदा करता हूं।’

संजय निरुपम ने कहा है कि उद्धव ठाकरे ने एकतरफा उम्मीदवारों की घोषणा करके गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी नेता ने मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से अमोल कीर्तिकर को प्रत्याशी बनाए जाने का भी विरोध किया था। अमोल खिचड़ी ठेका घोटाले में आरोपी हैं और इसके लिए ईडी द्वारा उनकी जांच भी की जा रही है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *