Vande Bharat Express Trains Inauguration: देश को आज 9 और वंदे भारत ट्रेनें मिलने जा रही है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई ट्रेनें 11 राज्यों राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात को एक दूसरे से जोड़ेगी । यही नहीं इन ट्रेनों में सफर करने से समाज के एक बहुत बड़े वर्ग का समय और पैसा दोनों ही बचेगा।

160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से फास्ट दौड़ने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन पहले ही 25 रूटों पर चल रही है और 34 रूट और इसमें जुड़ गए हैं। वहीं नई वंदे भारत 16 नहीं 8 कोच की होगी। राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, तेलंगाना, केरल, पश्चिम बंगाल के हावड़ा और तमिलनाडु के चेन्नई को 2-2 ट्रेनें मिली हैं। और देश को कनेक्टिविटी और यात्रियों को ट्रेन के सफर की अच्छी सुविधाएं देने के लिए यह वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

देश में इन 9 मुख्य रूटों पर दौड़ेंगे वंदे भारत ट्रेन

तिरुनेलवेली-चेन्नई रूट पर दौड़ने वाली ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी और मंगलवार को बंद यानी नहीं चलेगी । राउरकेला-पुरी रूट पर वंदे भारत ट्रेनें दौड़ेगी, जो करीब 505KM क दूरी 7 घंटे 45 मिनट में कवर करेगी। वंदे भारत का तीसरा रूट हैदराबाद-बैंगलुरु है, जिसका 610 किलोमीटर का सफर होगा, जो करीब साढ़े 8 घंटे में पूरा हो जाएगा। चेन्नई से विजयवाड़ा के बीच का सफर वंदे भारत 6 घंटे 40 मिनट में पूरा दूरी तय करेगी। रांची और हावड़ा के बीच 535 किलोमीटर का सफर वंदे भारत साढ़े 6 घंटे में लगभग पूरा करेगी। पटना-हावड़ा के बीच वंदे भारत दौड़ेगी। करीब 530 किलोमीटर का सफर है, जो साढ़े 6 घंटे में लगभग पूरा होगा। एक वंदे भारत ट्रेनें राजस्थान को भी मिली है, जो उदयपुर से अजमेर होते हुए जयपुर तक जाएगी। कासरगोड-तिरुवनंतपुरम के बीच में भी एक वंदे भारत दौड़ेगी। 9वीं वंदे भारत ट्रेनें जामनगर से अहमदाबाद के बीच सफर तय करेगी

नई वंदे भारत ट्रेनों से देश और नागरिकों को फायदा मिलेगा

11 राज्य और कई शहर एक दूसरे से आपस में जुड़ेगा । पुरी, मदुरै, तिरुपति धार्मिक स्थलों को आपस मैं कनेक्टिविटी मिलेगी। हाई स्पीड ट्रेनें लोगों को जल्दी से उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। इससे लोगों का काफी समय भी बचेगा। और दूर-दूर होने के कारण जहां जान में 5 से 6 घंटे लगते हैं, वह वंदे भारत ट्रेन में 2 से 3 घंटे ही लगेंगे। वंदे भारत ट्रेनों से व्यापारियों और छात्रों को भी लाभ होगा, जो बिजनेस मीटिंग या पेपर आदि के लिए समय से एक से दूसरे राज्य या जिले-शहर में पहुंचे पाएंगे और दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

केंद्रीय रेल मंत्री ने किया था नई ट्रेनों का ऐलान

आप को बता दें कि देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मई 2023 में नई वंदे भारत ट्रेन देने का ऐलान किया था। सरकार की योजना फरवरी-मार्च 2024 तक देश में 3 प्रकार की वंदे भारत ट्रेन चलाने की है। वंदे भारत देश की अपनी टेक्नोलॉजी से बनी ट्रेन हैं, जिससे शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को बदलने की भी तैयारी चल रही है। यह ट्रेनें चेन्नई में बनाई जाती हैं। फायदा होता रहा तो जल्दी ही पूरे देश में वंदे भारत ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी।

इन ट्रेनों से देश के अप्पर और बिजनेस क्लास के लोगो का तो फायदा हो जाएगा मगर इस महंगाई के दौर मैं एक आम आदमी और मेहनत कस मजदूर के लिए वंदे भारत में यात्रा करना एक सपना जैसा ही होगा.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *