Delhi Pollution: दिल्ली की हवा इन दिनों जहरीली बनी हुई है। दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध की मोटी परत छाई हुई है। दिल्ली के लोगों को आने वाले कई दिनों तक प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बीते कई दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के डेटा के अनुसार, आज सुबह आनंद विहार में एक्यूआई 426, मुंडका में एक्यूआई 417 बवाना में 411, बुराड़ी में 377, अशोक विहार 417, आईटीओ 358, जहांगीरपुरी 428, पंजाबी बाग 388, रोहिणी 405, नजफगढ़ 363, आरकेपुरम 378, सोनिया विहार 399, द्वारका सेक्टर 8 में 380 दर्ज किया गया है।

वहीं बुधवार को एक्यूआई (AQI ) 352 रहा, जोकि बेहद ही खराब श्रेणी में है। इसमें मंगलवार के मुकाबले 21 अंकों की कमी दर्ज की गई थी। वही सुबह आसमान में हल्की स्मॉग (धूम-कोहरा) की चादर छाई नजर आई है। वहीं प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है। इसके अलावा दृश्यता (Visibility) में भी गिरावट दर्ज की गई।

शुक्रवार तक राजधानी दिल्ली में बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के मुताबिक, बुधवार को हवा विभिन्न दिशा की ओर से चली है। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रही है। वहीं बृहस्पतिवार को भी हवा विभिन्न दिशा से चलने का अनुमान लगाया गया है। और इस दौरान हवा 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। वहीं शुक्रवार को हवा विभिन्न दिशा की और से चलेगी। और हवा की चाल 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान जताया गया है। शनिवार को भी हवा विभिन्न दिशा की ओर से ही चलेगी। इस दौरान भी हवा की चाल 4 से 8 किमी प्रतिघंटा रहेगी। वहीं रात के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है। स्मॉग छाई रहेगी। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

दिल्ली

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *