Delhi-NCR Weather: दिल्ली एनसीआर की आबोहवा सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है. हर दिन की तरह शनिवार को भी लोगों को सांस लेने में तकलीफों का सामना करना पड़ा था. लगातार तीसरे दिन रविवार को भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘गंभीर’ कैटेगरी में रहा है. आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कोई राहत मिलने की कोई उम्मीद हीं नहीं है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिन शहर का प्रदूषण का स्तर ठीक इसी तरह से बरकरार रहने वाला है.

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को एकक्यूआई (AQI) 415 रिकॉर्ड किया गया था. हल्की हवाओं, धुएं और पराली के धुएं ने मिलकर एक ऐसे हालात तैयार किए है, जिसमें लोगों के लिए सांस लेना दूरभर हो गया है. ऐसा ही कुछ रविवार को यानी आज भी देखने को मिलने वाला है. रविवार को राजधानी के लगभग सभी प्रमुख इलाकों में एक्यूआई (AQI) 400 के पार ही रहने वाला है. अगर तापमान की बात करें, तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने का उम्मीद है.

दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन बुरे हालात

दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे ज्यादा प्रदूषित (Polluted) शहर रहा है. यहां पर एकक्यूआई (AQI) 490 रिकॉर्ड किया गया है. नोएडा में एकक्यूआई (AQI ) 408 और गुरुग्राम में एकक्यूआई (AQI ) 404 रिकॉर्ड हुआ है. भारतीय मौसम विभाग के कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया है कि अगले कुछ दिन दिनों तक तापमान में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होने वाला है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. गुरुग्राम में भी कमोबेश यही तापमान बने रहने वाला है.

यूपी-बिहार का मौसम रहेगा स्थिर

उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में नवंबर के मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है. फिलहाल अभी मौसम के इसी तरह बने रहने की उम्मीद जताई गई है. सुबह और शाम के वक्त तापमान गिरने की वजह से मोशम में नमी बनी रहेगी और लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा दोपहर के वक्त हल्की धूप से लोगो को गर्मी भी लगने वाली है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब रहने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान में 18 से 20 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है.

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अभी तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. लेकिन इसमें आने वाले दिनों में कुछ बदलाव हो सकता है. अभी इन राज्यों के घाटी में रहने वाले लोगों को हल्की ठंड के साथ कंपकंपी का सामना करना पड़ रहा है. मगर जल्द ही आने वाले दिनों में यहां बर्फबारी हो सकती है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर पूरा पड़ेगा. मैदानी इलाकों में तापमान बर्फबारी की वजह से बहुत हद तक गिर सकता है.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *