जम्मू-कश्मीर : के राजौरी चैत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. नारला गांव में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है. हालांकि इस दौरान तीन जवान जख्मी भी हो गए है.
इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के एक सुदूर गांव में मंगलवार (12 सितंबर) को छापेमारी करने गए सुरक्षा बलों के एक दल पर आतंकवादियों ने अंधा धुंध गोलियां चलानी शुरू कर दिया .

भारतीय सेना ने सोमवार को शुरू की थी घेराबंदी

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक जवान भी घायल हुआ है, जबकि आतंकवादियो को मार गिराने के लिए मुठभेड़ स्थल के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल रवाना कर दिया गया है. अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने सोमवार (11 सितंबर) शाम को भी पटराडा इलाके के वनक्षेत्र में एक तलाशी अभियान और घेराबंदी शुरू किया था और दो लोगों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए कुछ गोलियां भी चलाई थी.

पुलिस ने जब्त किया आतंकवादियों का बैग

उन्होंने कहा कि दोनों संदिग्ध अंधेरे और घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन पीठ पर टांगने वाला अपना बैग वहीं छोड़ कर भाग गए, जिसे सुरक्षा बलों ने जब्त कर लिया है. अधिकारी के मुताबिक, उसमें से कुछ कपड़े और कुछ अन्य सामग्रियां बरामद की गई. अधिकारियों ने बताया कि फरार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बम्बेल और नारला गांव सहित आसपास के इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *