Lucknow MP MLA Court: लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश की एक कोर्ट ने तलब किया है. वही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के सिलसिले में लखनऊ की एक अदालत ने समन भेजा है.

आप को बता दें, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ये नोटिस लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट ने भेजा है. वही मार्च के आखिरी हफ्ते में राहुल गांधी को एमपी एमएलए अदालत में पेश होना होगा. उनके खिलाफ ये मुकदमा बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के पूर्व डायरेक्टर उदय शंकर श्रीवास्तव ने दर्ज कराया है. आरोप है कि 16 दिसंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना पर राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी, जिसको लेकर ये मामला दर्ज हुआ है.

लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष पर जानें क्या है मामला?

शिकायतकर्ता के मुताबिक लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा था, ‘9 दिसंबर 2022 को चीनी सैनिकों की ओर से भारतीय सैनिकों की पिटाई के बारे में कोई कुछ नहीं पूछता?’ 12 दिसंबर 2022 को भारतीय सेना ने राहुल गांधी के बयान का खंडन किया था. सेना ने आधिकारिक बयान दिया, ‘चीनी सेना अरुणाचल में अवैध रूप से घुसी थी, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया और चीनी सेना वापस चली गई.’

लोकसभा
लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

उदय शंकर श्रीवास्तव के मुताबिक वो सेना का सम्मान करते हैं और राहुल गांधी ने सेना का मजाक उड़ाकर मानहानि की. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद 24 मार्च को राहुल गांधी को तलब किया. उनको एसीजेएम कोर्ट ने 24 मार्च को बतौर आरोपी तलब किया.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *