Oath Ceremony: चंद्रबाबू नायडू आज आध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंगलवार को टीडीपी और एनडीए ने चंद्रबाबू नायडू को अपने विधायक दल नेता चुना था और वह चौथी बार बतौर सीएम आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वह चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. नायडू विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में गन्नवरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में सुबह 11.27 बजे शपथ लेंगे.चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

मंगलवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विजयवाड़ा में टीडीपी, बीजेपी, जनसेना गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। बुधवार को नायडू के साथ कई और नेता भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

अमरावती एकमात्र राजधानी होगी आध्रप्रदेश की

नायडू ने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। एनडीए विधायक दल की बैठक के दौरान उन्होंने यह भी कहा है कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और उन्हें इसका आश्वासन भी मिला है।

चंद्रबाबू की टीडीपी को मिला जबरदस्त समर्थन

आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 175 में से 135 सीटें जीतकर चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। चुनाव में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने 21 सीटें जीती हैं और बीजेपी को भी आठ सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी महज 11 सीटों पर ही सिमट गई है। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी, जनसेना और बीजेपी गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में उतरीं थीं.

चंद्रबाबू
पवन कल्याण और चंद्रबाबू नायडू
देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *