India vs England ,World Cup 2023 : मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 229 रन बनाए थे. कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन 49 रन और केएल राहुल ने 39 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने 3 विकेट हासिल किया. जबकि क्रिस वोक्स और आदिल राशिद को 2-2 सफलता हासिल किया.

इसके बाद 230 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई और 129 रनों पर आकर धराशाई हो गई. जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम 34.5 ओवर ही भारतीय गेंदबाज को झेल सकी. इंग्लैंड टीम के लिए सबसे ज्यादा 27 रन लियाम लिविंगस्टोन ने बनाए. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने 4 बहुमूल्य और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट हासिल किया.

https://twitter.com/i/status/1718621035980095740

भारतीय टीम 6 मैच जीतकर 12 अंक के साथ लगभग सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंच गई है. अब एक और जीत उसकी जगह पक्की कर देगी. दूसरी ओर इंग्लैंड 6 मैचों में 5 हार के साथ सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है.

भारत ने 20 साल बाद इंग्लैंड को विश्व कप में हराया

वनडे विश्व कप में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 साल बाद जीत दर्ज की है. इससे पहले 2003 विश्व कप में भारतीय टीम ने 82 रनों से हराया था. इसके बाद से 3 मैच हुए. 2011 में एक मुकाबला टाई रहा था. जबकि 2019 विश्व कप में इंग्लैंड ने 31 रनों से हराया था. मगर अब तीसरे मैच में भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की.

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 230 रनों का टारगेट दिया था. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 229 रन बनाए थे. आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह रनआउट हुए थे. जसप्रीत बुमराह ने 16 रन बनाए. मुकाबले में भारतीय टीम ने 40 रनों पर ही तीन विकेट खो दिए थे. इसके बाद रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 91 रनों की शानदार साझेदारी करके भारत को संकट से उबारा. रोहित शर्मा ने 101 गेंदों का सामना करते हुए 87 शानदार रन बनाए, जिसमें 10 चौके और तीन गगन चूमी छक्के शामिल रहे. रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 49 रनो की बेहतरीन पारी खेली और भारत को सम्मानजनक तक पहुंचाने में मदद की. इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किया. वहीं क्रिस वोक्स और आदिल राशिद को दो-दो सफलता हासिल की है.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *