AVN News Sports Desk T20 World Cup 2024 Schedule: इस साल जून में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. टी20 विश्व कप 2024 में कुल 55 मैच खेले जाने हैं, जो वेस्टइंडीज और यूएसए के कुल 9 मैदानों पर आयोजित होने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शुरुआती मुकाबला मेजबान यूएसए और कनाडा के बीच 1 जून को होगा. वहीं 26 और 27 जून को सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा . सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है.

भारत-पाकिस्तान की इस दिन होगी आपस में टक्कर

भारतीय टीम को पाकिस्तान,आयरलैंड, यूएसए और कनाडा के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. भारतीय टीम के शुरुआती तीन ग्रुप मैच न्यूयॉर्क में खेले जाएगा. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड से खेलेगी. वहीं उसका दूसरा मुकाबला 9 जून को पड़ोसी पाकिस्तान से होगा. जबकि भारतीय टीम अपना तीसरा ग्रुप मैच 12 जून को यूएसए के खिलाफ खेलेगी. भारत का आखिरी ग्रुप मैच 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेला जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप

भारतीय टीम का शेड्यूल

5 जून – Vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क
9 जून – VS पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
12 जून – VS यूएसए, न्यूयॉर्क
15 जून – VS कनाडा, फ्लोरिडा

कुछ ऐसा रहेगा टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फॉर्मेट

आगामी टी20 विश्व कप 1 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. 20 टीमों वाला यह टूर्नामेंट कुल नॉकआउट समेत कुल 3 स्टेज में खेला जाएगा. सभी 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप की शीर्ष-2 टीमें सुपर-8 में एंट्री करेंगी. इसके बाद फिर सभी 8 टीमों को 4-4 के दो (2) ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप की 2-2 शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी. दो सेमीफाइनल मुकाबले के जरिए ही दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी.

कुछ ऐसा रहेगा विश्व कप का ग्रुप:

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए
ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान

ग्रुप सी– न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी

ग्रुप डी– साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल

अगामी टी20 वर्ल्ड कप पिछले टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में काफी अलग होगा और उसमें क्वालिफाइंग राउंड नहीं खेले जाएंगे और ना ही सुपर-12 स्टेज होगा. पिछले टी20 विश्व कप में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें 8 टीमों को सीधे सुपर-12 स्टेज के लिए एंट्री मिली थी. वहीं 4 चार टीमों ने क्वालिफाइंग राउंड के जरिए सुपर-12 में अपनी जगह बनाई थी.

इन 12 टीमों को मिली थी डायरेक्ट एंट्री

1. वेस्टइंडीज
2. अमेरिका
3. ऑस्ट्रेलिया
4. इंग्लैंड
5. भारत
6. नीदरलैंड्स
7. न्यूजीलैंड
8. पाकिस्तान
9. साउथ अफ्रीका
10. श्रीलंका
11. अफगानिस्तान
12. बांग्लादेश

इन 8 टीमों ने किया क्वालिफाई

13. आयरलैंड
14. स्कॉटलैंड
15. पापुआ न्यू गिनी
16. कनाडा
17. नेपाल
18. ओमान
19. नामीबिया
20. युगांडा

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *