AVN News Desk: चेन्नई में भारी बरसात के कारण 12 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं. वहीं, कई ट्रेनों को भी रद्द (कैंसिल) कर दिया गया है. साथ ही, स्कूलों में भी आज यानी 5 दिसंबर तक की छुट्टी घोषित किया है. चेन्नई में भारी वर्षा के चलते आठ लोगों की मौत की भी खबर सामने आई है. आइए जानते हैं साइक्लोन मिचौंग पर क्या है लेटेस्ट अपडेट्स और जानकरी.

चक्रवाती तूफान मिचौंग बहुत तेजी से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. तमिलनाडु के कई शहरों में मूसलाधार वर्षा (बारिश) के साथ तेज हवाएं चल रही हैं. चेन्नई में इतनी भयंकर बरसात (बारिश) हो रही है कि सड़कों पर गाड़ियां नाव की तरह बहती दिखाई दी हैं. आज यानी 05 दिसंबर की दोपहर तक मिचौंग तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है. तूफान की टक्कर से पहले ही पूर्वी तट के 5 राज्य को अलर्ट मोड पर डाल दिया हैं. बता दें, नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच में ये तूफान जमीन से टकराएगा जिसके बाद इसकी गति में कुछ हद तक कमी आएगी.

आंध्र प्रदेश के इन 8 जिलों में है अलर्ट

चेन्नई में भारी वर्षा (बारिश) के कारण 12 फ्लाइट्स कैंसिल यानी रद्द कर दी गई हैं. वहीं, कई ट्रेनों को भी कैंसिल यानी रद्द कर दिया गया है. साथ ही, स्कूलों में भी छुट्टी (Leave) घोषित कर दी गई है. चेन्नई में भारी वर्षा (बारिश) के चलते आठ लोगों की मौत यानी जान जाने की भी खबर सामने आई है. आप को बता दें कि, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को राहत उपाय करने के लिए हाई अलर्ट रहने का भी निर्देश दे दिया है.

इस भीषण चक्रवाती तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने 8 जिलों -तिरुपति, प्रकाशम, नेल्लोर, बापटला, कृष्णा, कोनसीमा, पश्चिम गोदावरी और काकीनाडा के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है.

 

मूसलाधार बरसात (बारिश) के कारण चेन्नई एयरपोर्ट के रवने एवं सबवे सब मे पानी-पानी हो गए हैं. जिसके चलते सभी फ्लाइट्स प्रभावित हैं.

चक्रवात के चेतावनी के बीच अलर्ट पर NDRF की टीम आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी भी तूफान को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि, बापटला कलेक्टरेट ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा और राहत कार्यों के लिए हर जरूरी उपाय करने के लिए कहा हैं. चक्रवात के चलते अधिकारियों को सतर्क रहने को कह दिया गया है. साथ ही 24 घंटे हालात के कोऑर्डिनेशन और मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम के साथ- साथ मेडिकल कैंप भी बनाए गए हैं. वहीं, एनडीआरएफ (NDRF) ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के लिए 18 टीमें तैनात की हैं. 10 अतिरिक्त टीमों को भी अलर्ट और तैयार रखा गया है.

 

तटीय इलाकों में धारा 144 लागू है

तूफान के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने तटीय इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है. तूफान से तबाही के संभावित खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है. साइक्लोन मिचौंग तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में दस्तक दे देगा. इस दौरान लगभग 100 किलोमीटर से भी ज्यादा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस साइक्लोन का असर पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भी दिखने लग जाएगा. इन इलाकों में भारी वर्षा (बारिश ) का अनुमान है.

पश्चिम बंगाल में भी तबाही का ताण्डव मचाएगा मिचौंग

आप को बता दें कि मिचौंग तूफान 3 दिसंबर की रात करीब 11.30 बजे चेन्नई के तटीय इलाकों से टकराया था, उसके बाद 04 दिसंबर की रात से ही तमिलनाडु के 11 जिलों में भारी संख्या में बारिश हो रही है. अब ये तूफान आज यानी 05 दिसंबर को आंध्रप्रदेश में एंट्री कर जाएगा. वहां भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. आंध्र प्रदेश में भी तूफान 6 दिसंबर तक अपना असर दिखाएगा. उसके बाद 7 दिसंबर को मिचौंग तूफान पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तबाही का तांडव मचा सकता है जिसमें मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, परगना, हावड़ा, कोलकाता और हुबली शामिल हैं.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *