AVN News Bihar Desk : बिहार शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक का एक और नया फरमान चर्चा में बना हुआ है. शिक्षा विभाग के नए आदेश के मुताबिक नव नियुक्त महिला टीचरों (Newly Appointed Female Teachers) को दो पहिया वाहन चलाने की ट्रेनिंग रोज आधे घंटे दी जाएगी.

केके पाठक द्वारा जारी आदेश के मुताबिक महिला टीचर्स ने उनसे दो पाहिया वाहन या स्कूटी का ट्रेनिंग दिलाने की गुजारिश की थी ताकि उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ सके और विधालय में समय पर पहुंचने में भी आसानी हो. इसी को देखते हुए 4 दिसंबर, 2023 को शुरू होने वाले बैच में दो पहिया वाहन/स्कूटी के ट्रेनिंग की व्यवस्था करने का आदेश दिया जाता है.

इस आदेश के मुताबिक ट्रेनिंग की अवधि आधे घंटे की होगी और यह ट्रेनिंग पीटी कक्षा के बाद और ट्रेनिंग क्लास शुरू होने के बीच की अवधि में ही दी जाएगी.

अपने आदेशों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं केके पाठक

केके पाठक अपने आदेशों के लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं. हाल ही में उनके आदेश से यूनिवर्सिटी प्रोफेसर और MLC संजय सिंह का पेंशन को रोक दिया गया था. इस फैसले से संजय सिंह काफी नाराज हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के बाहर धरना देने का ऐलान भी किया है.

संजय सिंह यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ फुटाब के महासचिव भी हैं और सीपीआई (CPI) से जुड़े हैं. इसी संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष बहादुर सिन्हा के पेंशन और वेतन पर भी केके पाठक ने रोक लगाई है. दोनों पर शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों का विरोध करने और मीडिया में बयानबाजी करने के आरोप में यह एक्शन लिया गया है.

पिछले दिनों में बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा अनुपस्थित रहने के कारण 20 लाख से अधिक छात्रों के नाम सरकारी स्कूलों से काटे जाने के कारण नीतीश कुमार सरकार को विरोधियों (Opponents) के साथ-साथ अपने सहयोगियों के भी विरोध का सामना करना पड़ा था. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक केके पाठक ने दो सितंबर, 2023 को सभी जिलाधिकारियों को लिखे एक पत्र में लगातार 15 दिनों तक अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को निष्कासित (Expelled) करने और निजी स्कूलों या कोटा जैसे दूरदराज के स्थानों में पढ़ने वाले लड़के और लड़कियों की ‘ट्रैकिंग’ करने जैसे कठोर कदम उठाने का आदेश भी दिया था जबकि बाकी उपस्थित रहने वाले बच्चे को पाठ्यपुस्तकों और पोशाक के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (Direct Benefit Transfer) (डीबीटी) योजना का लाभ उठा सकते हैं.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *