एवीएन न्यूज डेस्क नई दिल्ली: तमिलनाडु में एक सरकारी अधिकारी से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार ईडी (प्रवर्तन निदेशालय -Enforcement Directorate) अफसर अंकित तिवारी के मामले में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस अधिकारी की जो कहानी सामने आई है वो हैरान करने वाली है.

दरअसल ईडी (Enforcement Directorate) अधिकारी अंकित ने 3 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी जिसके बाद 51 लाख रुपये में डील फाइनल हुई थी. इस डील के तहत जब वो रिश्वत की 20 लाख रुपये की दूसरी किस्त ले रहे थे उसी दौरान उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया था.

आप को बता दें कि 29 अक्टूबर को, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) अधिकारी अंकित तिवारी ने कथित तौर पर एक बंद डीवीएसी मामले के संबंध में डिंडीगुल के एक सरकारी अधिकारी से संपर्क किया था. अंकित तिवारी ने कथित तौर पर सरकारी अधिकारी को बताया है कि पीएमओ (PMO) ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) से मामले की जांच करने के लिए कहा है और उन्हें जांच के लिए 30 अक्टूबर को मदुरै में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय ) कार्यालय में उपस्थित होना होगा.

अंकित ने मांगी थी 3 करोड़ की रिश्वत

जब सरकारी अधिकारी मदुरै गया है, तो अंकित कथित तौर पर उसकी कार में आया और मामले को बंद करने के लिए 3 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांगी थी. बाद में, उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और 51 लाख रुपये में ये डील फाइनल की गई थी. 1 नवंबर को सरकारी कर्मचारी ने कथित तौर पर ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ) अधिकारी को 20 लाख रुपये की पहली किस्त दी थी.

 

बाद में, अंकित ने सरकारी कर्मचारी से पूरी राशि का भुगतान करने के लिए कहा था और उसे बताया है कि ‘पूरी रकम दो ऊपर तक बांटना है.’ ऐसा न करने पर उसने व्हाट्सएप और टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से सरकारी कर्मचारी को गंभीर कार्रवाई की भी धमकी दी थी. अंकित की गतिविधियों पर संदेह बढ़ने के बाद, सरकारी अधिकारी ने 30 नवंबर को डीवीएसी ( DVSC) की डिंडीगुल इकाई में शिकायत दर्ज किया था.

20 लाख रुपये की दूसरी किस्त लेते हुए थे गिरफ्तार

अब उनकी गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि अंकित ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया है. डीवीएसी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था और उन्हें 20 लाख रुपये की रिश्वत की दूसरी किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है. आप को बता दें कि आरोपी अफसर को पुलिस ने लगभग 8 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गिरफ्तार किया था.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *