गिद्धौर/जमुई। दिल्ली में भाजपा की जीत पर भाजपा के गिद्धौर मंडलाध्यक्ष राजा बाबू केशरी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। गिद्धौर पंचमन्दिर के समीप जमकर आतिशबाजी की व मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शम्भु कुमार केशरी ने कहा कि ये झूठ के सामने सच्चाई की जीत है। विपक्ष ने झूठे वादों और प्रलोभनों के सहारे सत्ता में आने की कोशिश की लेकिन जनता ने उसे करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा यह जीत न केवल भाजपा की नीतियों की जीत है। बल्कि आमजन का विश्वास भी दर्शाती है। वहीं भाजपा नेता कुणाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मुफ्त के लुभावने वादों के सामने राज्य के विकास को चुना है। पिछले 15 साल से विकास में पिछड़ रहे दिल्ली प्रदेश में अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। इस मौके पर भाजपा महामंत्री अंतर्यामी झा, भाजपा कार्यकर्ता गौतम सिंह, मनोज रजक, रविन्द्र यादव, डॉ. संजय मंडल, सोनू सिंह, रंजीत साह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

दिल्ली

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *