एवीएन न्यूज डेस्क नई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को गुरदासपुर में 14.92 करोड़ रुपये की लागत से छह एकड़ में बने बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल व रेलवे अंडर पास का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा हलके को 1854 करोड़ रुपये परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान एक विशाल विकास क्रांति रैली को भी दोनों नेता संबोधित करने वाले हैं।

बटाला से विधायक (M.L.A) व आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी, पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन व आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान शहरी शमशेर सिंह व डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह ने शुक्रवार को उद्घाटन समारोह और विकास क्रांति रैली की तैयारियों का पुरा जायजा लिया है।

विधायक कलसी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दो दिसंबर से लोकसभा हलका गुरदासपुर में विकास क्रांति की नई शुरुआत करेंगे। गुरदासपुर और पठानकोट के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। बड़ी संख्या में लोग अपने लोकप्रिय नेताओं को सुनने और ऐतिहासिक पलों के गवाह बनने रैली में पहुंचेंगे। रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भगवंत मान सरकार के विकास की ओर बढ़ते कदम प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने में सहायक होंगे।

चेयरमैन रमन बहल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश को उन्नति की राह पर लेकर आई है। दो दिसंबर को गुरदासपुर से विकास के नए अध्याय का आगाज होगा। चेयरमैन सेखवां ने कहा है कि गुरदासपुर में होने वाली रैली में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ होगी। जिले के लोग भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *