जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुआ पंचायत के धोवघट गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित युवक ने गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

धोवघट निवासी अभिषेक कुमार सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि बीते शाम करीब 8 बजे वह अपने साथी राकेश कुमार सिंह (पिता स्व. सुभाष सिंह) और आनंद कुमार सिंह (पिता प्रमोद सिंह) के साथ गांव के ही चंदन सिंह की दुकान पर सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान गांव के ही प्रिंस कुमार सिंह उर्फ मंकी सिंह, गुड्डन सिंह और सरवन कुमार सिंह वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे।

बालू ट्रैक्टर विवाद बना मारपीट की वजह

पीड़ित के अनुसार, कुछ दिन पहले बालू लदे ट्रैक्टर को लेकर पुलिस को सूचना देने की बात से आरोपित नाराज थे। इसी रंजिश में उन्होंने तीनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

गला दबाने और ईंट-पत्थर से हमला करने का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने न केवल मारपीट की, बल्कि हाथ पकड़कर गला दबाने का प्रयास किया और ईंट-पत्थर से हमला भी किया। इस घटना में अभिषेक कुमार सिंह और आनंद कुमार सिंह को गंभीर चोटें आई हैं।

गिद्धौर
बालू ट्रैक्टर विवाद बना मारपीट की वजह

जान से मारने की धमकी का आरोप

पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और भविष्य में पुलिस को सूचना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

गिद्धौर थाने में आवेदन, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद अभिषेक कुमार सिंह ने गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर सभी आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उचित कार्रवाई की बात कही है।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामले की सच्चाई पूरी तरह सामने आ पाएगी।

Report By:  Vikki Kumar
Edited and Written by : Chandan Patel

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *