PM Modi In NITI Aayog Meeting: पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार (24 मई) को नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वही इसमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद लगाया गया है। वही एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पीएम मोदी की सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बड़ी बैठक होगी।

पीएम के अध्यक्षता बैठक में अर्थव्यवस्थता पर होगा पूरा फोकस

वही अधिकारी के अनुसार, बैठक में बजट 2025-26 में की गई पहलों और भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद लगाया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन की ओर से जवाबी शुल्क लगाए जाने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था मुश्किलों का सामना कर रही है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मंदी की ओर जाने, चीन की वृद्धि दर में भारी गिरावट आने तथा वैश्विक स्तर पर देशों में आर्थिक गतिविधियों में मंदी आने की संभावना के बावजूद, भारत की चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 6.2-6.7 फीसदी के दायरे में रहने की उम्मीद भी लगाया गया है।

वही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक ने अनिश्चित वैश्विक माहौल और उच्च व्यापार तनाव का हवाला देते हुए 2025-26 के लिए भारत के विकास अनुमानों को घटाकर क्रमश: 6.2 और 6.3 फीसदी कर दिया गया है। जनवरी में, आईएमएफ (IMF ) और विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर क्रमशः 6.5 और 6.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।

पिछले साल 10 राज्यों ने नहीं लिया था इस बैठक में हिस्सा

आप को बता दें कि नीति आयोग की शीर्ष संस्था गवर्निंग काउंसिल में सभी मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। पिछले साल नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा नहीं लिया था।

सीएम स्टालिन बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे दिल्ली

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंचे हैं। स्टालिन का राष्ट्रीय राजधानी में टीआर बालू के नेतृत्व में डीएमके नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। स्टालिन ने बाद में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी से भी मुलाकात की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सोनिया व राहुल से मिलना किसी यात्रा की तरह नहीं लगता। ऐसा लगता है कि वह परिवार के साथ हैं।

पीएम
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व LOP राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन
देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *