AVN News Desk : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, गुरुवार को प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के मुरैना में रैली की है. वही इस दौरान उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित किया और ‘विरासत वाले बयान’ पर एक बार फिर से निशाना साधा. और प्रियंका गांधी ने कहा है कि, ‘जब अपने पिता के टुकड़े लेकर आई थी तो इस देश से नाराज थी. मैंने अपने पिता को हिफाजत से तुम्हारे पास भेजा और तुमने मुझे टुकड़े में लौटाया. और प्रियंका गांधी ने कहा है कि मैं जानती हूं शहादत का क्या मतलब है. जब मंच पर खड़े होकर मेरे पिता पर आरोप लगाते हैं कि मेरे पिता ने कई कानून बदल दिया उनसे विरासत लेने के लिए. मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं, शहादत की भावना मिली है. यह भावना आप नही समझ सकते हैं, क्योंकि आपने अपने बेटे को सरहद पर भेजें हैं. मोदी जी इस भावना को बिलकुल नहीं समझ सकते.

पूर्व पीएम राजीव गांधी का भी किया जिक्र

प्रियंका गांधी ने मंच से कहा है कि, ‘मैं जब 19 साल की थी, तब अपने पिता के टुकड़ों को घर लाई थी. तब मैं बहुत नाराज थी. और फिर मैंने धीरे-धीरे इस बात को समझा कि जिससे प्रेम होता है, नाराजगी उससे ही होती है. आज मै 52 साल की हूं. आज मैं पहली बार मैंने ये बात सार्वजनिक मंच पर कही है. और मेरे देश के लिए मेरे दिल में कितना प्रेम है,

लोकसभा
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम को विरासत वाले बयान पर घेरा

प्रियंका गांधी ने कहा उन्होंने विरासत वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘मोदी जी कहते हैं कि मेरे पिता ने उनकी मां से विरासत लेने के लिए कई कानून बदल दिया था. मोदी जी इस बात को कभी समझ नहीं पाएंगे कि मेरे पिता को विरासत में धन दौलत नहीं मिली थी. मेरे पिता को विरासत में शहादत मिली थी. मैं कैसे समझाऊं कि मोदी जी मेरे पिता जी को देशद्रोही बोलते हैं. वे इस बात को नहीं समझेंगे, लेकिन आप समझेंगे, क्योंकि आप इस देश के किसान हो, इस देश कि मिट्टी को आपने पसीने से सींची है.

पुलवामा शहीदों का भी किया जिक्र

‘जो पुलवामा के शहीद हैं, उनमें से कुछ पुलवामा शहीद उत्तर प्रदेश (यूपी) के भी थे. मैं तब उनके घर पर गई थी. उन घरों के बच्चों ने कहा था उन्हें भी सेना में जाना है. मैं आपको ये कहने आई हूं कि हमें देशद्रोही कहें, हमें घर से निकाल दें, मेरे भाई को संसद से निकाल दिया था. वही मेरे भाई पर इतने केस लगाए, ये कुछ भी कर लें, लेकिन ये भावना मेरे दिल से नहीं निकाल पाएंगे.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *