Gidhaur/Jamui: गिद्धौर प्रखंड एवं खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाला कोल्हुआ बालू स्टॉक के निकट शनिवार की देर रात हुए विवाद के रंजिश में बदमाशों ने घर में घुस कर स्व. नारायण राम के पुत्र कुंदन कुमार पर तीन राउंड गोलियां चलाई गई, जिसमें उसे दो गोली लगी है। एक गोली कंधे पर तो दूसरी गोली सिर में लगने के बाद कुंदन राम की हालत बहुत ही गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी गई। जिसके बाद परिजनों के सहयोग से 112 की पुलिस द्वारा घायल कुंदन राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया।

गिद्धौर

जहां गोली अंदर फंसे होने और गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। वहीं घटनास्थल से 112 की पुलिस द्वारा दो खोखा भी बरामद किया गया है। घटना के बारे में घायल कुंदन राम की पत्नी अंजली कुमारी ने बताया कि देर रात किसी बात को लेकर उनके पति कुंदन राम और अशोक राम व नरेश राम के बीच झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में रविवार की अहले सुबह करीब तीन बजे अशोक राम, नरेश राम, ललन राम, दिवाकर राम और प्रदीप राम उनके पति कुंदन राम को ढूंढते हुए घर में घुस गए और गाली-गलौच करने लगे। लेकिन उस वक़्त उनके पति कुंदन राम बालू स्टॉक पर थे जिस वजह से नहीं मिले। फिर सभी लोग रविवार की सुबह आठ बजे सभी लोग घर में घुस गए और लगातार तीन राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली सिर और एक गोली कांधे में लग गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक सभी आरोपित फरार हो गए।

गिद्धौर जिला परिषद सदस्य के देवर पर भी आरोप

दिवाकर राम गिद्धौर जिला परिषद सदस्य रीता देवी का देवर बताया जा रहा है। सूचना के बाद एसडीपीओ सतीश सुमन एवं खैरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों से घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं। खैरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बिक्की कुमार की रिर्पोट गिद्धौर जमुई.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *