उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का कहर थमने का नाम नहीं ही ले रहा है. इस बीच बारिश ने भी और ज्यादा खेल बिगाड़ दिया है. सुबह-सुबह हल्की बारिश होने से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में ठंड का कहर और बढ़ गया है.

दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर चलने वाली प्रीमियम ट्रेनें जैसे तेजस राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस भी फिलहाल कोहरे की गिरफ्त में हैं. वही शुक्रवार को एक दर्जन से भी ज्यादा ट्रेनें 5 से 16 घंटे की देरी से चल रही हैं. वही मैदानी इलाकों में घने कोहरे और पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरने वाली एक दर्जन से भी ज्यादा ट्रेनें 5 से 16 घंटे की देरी से फिलहाल चल रही हैं. दिसंबर के दूसरे हफ्ते से शुरू हुआ कोहरे का यह सिलसिला नए साल के दूसरे सप्ताह में भी लगातार जारी है, जिससे रेलगाड़ियों की रफ्तार बुरी तरह से प्रभावित हुई है.

उत्तर

पूर्वी यूपी के चंदौली और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री तक गिर गया है, जिससे हाड़ कंपा देने यानी गलन वाली सर्दी पड़ रही है. वही कोहरे की वजह से नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 16 घंटे और तेजस राजधानी 5 घंटे की देरी से चल रही है. इस भीषण ठंड और शीतलहर के बीच स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों के लिए बेहद ही मुश्किल साबित हो रहा है.

उत्तर भारत में तापमान में गिरावट और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी

चंदौली और आसपास के मैदानी इलाकों में शीतलहर ने अपना डेरा जमाया हुआ है. वही रात का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान भी 14 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है. सर्द हवाओं और कम दृश्यता के कारण ट्रेनों को काफी धीमी गति से चलाया जा रहा है. यात्रियों को स्टेशन पर भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

किन ट्रेनों की टाइमिंग पर पड़ा इसका असर?

शुक्रवार को रेल यातायात बुरी तरह चरमरा गया है. वही नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो 16 घंटे, बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 10 घंटे और प्रताप सुपरफास्ट 7 घंटे की देरी से चल रही है. इसके अलावा ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे की देरी से, कुंभ एक्सप्रेस 5 घंटे और सियालदह दुरंतो 5:30 घंटे लेट है. वहीं, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस को आज रद्द (कैंसिल) कर दिया गया है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *