पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में घुसकर खूंखार मोस्ट वांटेड आतंकी ओसामा बिन लादेन को मारने वाले एक्स अमेरिकी नेवी सील (Navy Seal) के सेना कमांडर रॉबर्ट जे ओ’नील (Robert J O’Neill ) को अमेरिकन पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested ) कर लिया. जिसके बाद से अमेरिका मैं हड़कंप मच गया. पूर्व कमांडर को शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने के आरोप में टेक्सास शहर से गिरफ्तार (Arrested ) किया गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की माने तो, गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही नील को जमानत मिल गई.

द न्यूयॉर्क पोस्ट (The New York Post) की रिपोर्ट के मुताबित, 47 वर्षीय रॉबर्ट जे. ओ’नील पर बुधवार को फ्रिस्को (Frisco) में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि नील को गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही 2 लाख 88 हजार रुपए (INR) की बोंड पर उनको छोड़ दिया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें लाउंज में हंगामा खड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. यह हंगामा तब हुआ, जब पूर्व कमांडर एक पॉडकास्ट रिकॉर्ड (Podcast Record) कर रहे थे.

 

इससे पहले भी विवादों मै घिरे रह चुके हैं पूर्व कमांडर

 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व कमांडर इससे पहले भी विवादों से नाता रह चुका हैं. उन पर सार्वजनिक जगहों (Public Place ) पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लग चुका है. साल 2020 में जब अमेरिका मैं महामारी फैल रही थी तब भी इन्होंने मास्क पहनने से इनकार कर दिया था. इससे पहले नील ने 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान इस्क्वायर मैगजीन (Esquire Magazine ) को बताया था कि उन्होंने मई 2011 में पाकिस्तान के ऐबटाबाद में ऑपरेशन नेप्च्यून स्पीयर के दौरान मोस्ट वांटेड आतंकी लादेन को मार गिराया था.

 

ये लादेन ऑपरेशन में थे शामिल

 

गौरतलब है कि नील खुद को उस मिशन में शामिल होने का दावा करते हैं, जिसने मोस्ट वांटेड आतंकी ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए ऑपरेशन चलाया था. लेकिन इस बात के अभी तक कोई पुख्ता सबूत यानी प्रबल साक्ष्य नहीं मिले हैं. आप को बता दें कि अमेरिकी सरकार ने नील के दावों का कभी समर्थन नहीं किया, हालांकि पूर्व कमांडर के दावों को सरकार ने कभी खारिज भी नहीं किया.नील सही है या नहीं ।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *