AVN News Desk New Delhi: केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Price) की कीमत में कटौती करके उपभोक्ताओं को क्रिसमस और नए साल का तोफा दिया है. ऑयल (तेल) मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹39.50 की कटौती की है. राजधानी दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर ₹1757.50 में मिलेगा. हालांकि, डोमेस्टिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. कीमतों में कटौती आज यानी 22 दिसंबर से लागू होगी.

LPG सिलेंडरों की कीमत में इस कटौती से होटल और रेस्टोरंट जैसे कमर्शियल रसोई गैस उपयोगकर्ताओं को कुछ हद तक राहत मिली है. इससे पहले राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये, मुंबई में 1749 रुपये, कोलकाता में 1908 रुपये और चेन्नई में 1968.50 रुपये थी. कीमत में 39.50 रुपये की कटौती के बाद कमर्शियल सिलेंडर अब कोलकाता में 1869 रुपये, मुंबई में 1710 रुपये और चेन्नई में 1929.50 रुपये में मिलेगा.

नवंबर महीने में ₹57 कम हुई थी कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत

पिछले कुछ समय से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगभग हर महीने उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इससे पहले 1 दिसंबर को 19 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया था. वहीं, 16 नवंबर को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 57 रुपये की कटौती की गई थी. घरेलू LPG सिलेंडर की बात करें तो अगस्त के बाद से इनके रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

अगस्त महीने के बाद से घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं

आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम की गई थी. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये और मुंबई में 902.50 रुपये है. वहीं चेन्नई में LPG गैस की कीमत 918.50 रुपये प्रति सिलेंडर है. आप को बता दें कि LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है.
मगर जनता की गाढ़ी कमाई और चरम सीमा पर चल रही महंगाई के बीच थोड़ी तो राहत मिली है। लोक सभा चुनाव तक तक ये सब चलता रहेगा.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *