NITI Aayog: केंद्र सरकार ने नीति आयोग की नई टीम का गठन कर दिया है. इस टीम के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. वहीं उपाध्यक्ष सुमन बेरी को बनाया गया है. और वही नीति आयोग की नई टीम में चार पूर्णकालिक सदस्य हैं. और वही वीके सारस्वत, डॉ वीके पॉल, प्रोफेसर रमेश चंद और अरविंद विरमानी को फुल टाइम सदस्य बनाया गया है.

नीति आयोग की टीम में एक्स ऑफिसो सदस्यों के तौर पर गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जगह मिली है.

केंद्र
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीएम नरेंद्र मोदी

11 केंद्र सरकार मंत्री विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल

वहीं स्पेशल इनवाइटी यानी विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी और एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी को जगह दी गई है.

पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह और ललन सिंह, सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू, आदिवासी मामलों के मंत्री जुअल ओरम, महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राव इंदरजीत सिंह को भी विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर चुना गया है.

नीति आयोग में NDA के सदस्यों को मिली जगह

नीति आयोग की नई टीम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं को भी जगह मिली है. इस टीम में जनता दल सेक्युलर के एचडी कुमारस्वामी, जनता दल सेक्युलर के राजीव रंजन सिंह, तेलुगु देशम पार्टी के राममोहन नायडू और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के चिराग पासवान को भी शामिल किया गया है. हालांकि ये सभी सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर नीति आयोग की टीम में शामिल किए गए हैं.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *