India vs Australia 2nd Test Live Cricket Score Day 3: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एड‍िलेड ओवल में खेला गया. वही इस मुकाबले में भारतीय टीम को 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी है. वही ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए महज़ 19 रनों का ही टारगेट मिला था, जिसे उसने मैच के तीसरे दिन (8 दिसंबर) के पहले सेशन में आसानी से हासिल कर लिया. वही नाथन मैकस्वीनी 10 और उस्मान ख्वाजा 9 रन पर नाबाद रहे. वही ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. वही टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा.

भारत के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भी शर्मनाक खेल का प्रदर्शन किया. इसके चलते भारत दूसरी पारी में 175 रन ही बना सका थी. वही आप को बता दें कि भारतीय टीम इस प‍िंंक बॉल टेस्ट में अपनी पहली पारी में 180 रनों पर ही ढेर हो गई थी. वहीं मेजबान टीम ऑस्ट्रेल‍िया अपनी पहली इनिंग्स में 337 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 157 रनों की एक बड़ी लीड म‍िली, जो भारतीय टीम पर बहुत भारी पड़ी.

भारतीय टीम की दूसरी पारी की हाइलाइट्स: पैट कमिंस के 5 विकेट

दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 12 रनों के स्कोर पर ही केएल राहुल (7) का विकेट गंवा दिया था. केएल राहुल को पैट कमिंस ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया गया था. इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी 24 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर चलते बने थे. विराट कोहली भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और बोलैंड की बॉल पर विकेटकीपर कैरी को कैच दे बैठे. विराट कोहली ने 21 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 11 रन बनाए. शुभमन गिल (28) से एक अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन मिचेल स्टार्क ने उनका मिडिल स्टम्प ही उड़ा दिया. कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से निराश किया और पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए. रोहित शर्मा ने 6 रन बनाए. यहां से नीतीश रेड्डी और ऋषभ पंत ने दूसरे दिन के खेल में भारतीय टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया.

वही तीसरे दिन भारतीय टीम को पहले ही ओवर में एक बड़ा झटका लगा, जब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चलते बने थे. पंत को मिचेल स्टार्क ने पहली स्लिप पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया था. पंत ने पांच चौके की मदद से 31 गेंदों पर 28 रन बनाए थे. इसके बाद ही पैट कमिंस ने भारत को दो तगड़े झटके दिए. उन्होंने पहले तो आर. अश्विन (7) को विकेट के पीछे कैच आउट कराया. फिर हर्षित राणा (0) को भी सस्ते में चलता कर दिया था.

नीतीश रेड्डी ने जरूर कुछ तूफानी शॉट्स लगाए, लेकिन वो भी पैट कमिंस का शिकार बन गए थे. नीतीश रेड्डी ने भारत के लिए दूसरी पारी में भी सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जिसमें वह छह चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा था. मोहम्मद सिराज (7) आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे, जिन्हें स्कॉट बोलैंड ने आउट किया था. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए. जबकि स्कॉट बोलैंड को तीन सफलता हासिल किया. वहीं मिचेल स्टार्क ने दो विकेट चटकाए थे.

भारतीय टीम
भारतीय खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी

ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी की हाइलाइट्स: ट्रेव‍िस हेड का शतक

भारतीय टीम के 180 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी 337 रनों पर सिमटी थी. वही ट्रेव‍िस हेड ने अपने टेस्ट करियर का आठवां और भारत के खिलाफ दूसरा शतक जड़ा था. ट्रैविस हेड ने 141 गेंदों का सामना करते हुए 140 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और चार छक्के शामिल रहा था. मार्नस लाबुशेन ने भी 64 रनों का एक अहम योगदान दिया. लाबुशेन ने 126 गेंदों की पारी में 9 चौके लगाए. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद स‍िराज को चार-चार, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और रव‍िचंद्रन अश्व‍िन को 1-1 सफलता हासिल किया था.

भारतीय टीम
ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ट्रैविस हेड शतक लगाने के बाद खुशी मनाते हुए

भारत की पहली पारी की हाइलाइट्स: स्टार्क का ‘सिक्सर’

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की पहली पारी महज 180 रनों पर ही सिमट गई थी. भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी टॉप स्कोरर रहे, ज‍िन्होंने 42 रनों की पारी खेली थी. वहीं म‍िचेल स्टार्क ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 6 व‍िकेट झटके थे. वहीं स्कॉट बोलैंड और कप्तान पैट कम‍िंस को 2-2 विकेट हासिल किया. नीतीश रेड्डी के अलावा केएल राहुल (37), शुभमन गिल (31) और रव‍िचंद्रन अश्व‍िन (22) रनों ने भी बल्ले से कुछ अहम योगदान दिया. विराट कोहली (7) और रोहित शर्मा (3) फ़िर फ्लॉप रहे.

भारतीय टीम
6 विकेट हासिल करने म‍िचेल स्टार्क

भारतीय टीम ने पर्थ टेस्ट में दर्ज की थी बेहतरीन जीत

टीम इंड‍िया ने पर्थ में हुए पहले टेस्ट में 295 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इससे पहले एक ही पिंक बॉल टेस्ट खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली थी. यह मुकाबला भी दिसंबर 2020 को एडिलेड में ही हुआ था. वैसे भारतीय टीम ने पिछले 2 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया था. इस बार हैट्रिक का मौका है. इस  ‘महासीरीज’ में कुल 5 मैच खेले जाने हैं.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जीती है पिछली दो सीरीज

भारतीय टीम 1947 से ऑस्ट्रेलिया का दौरा करती आ रही है. वही इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच क्रिकेट के मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. अब तक भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर 13 टेस्ट सीरीज खेल चुकी है. पिछली दो टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम को उसी के घर में लगातार हराया है. अब भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत की हैट्रिक बनाने का अच्छा मौका है. भारतीय टीम ने आजादी मिलने के करीब चार महीने बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था. उस ऑस्ट्रेलियाई टीम में सर डोनाल्ड ब्रैडमेन (178.75 की औसत से 715 रन) और तेज गेंदबाज रे लिंडवाल (18 विकेट) थे. भारत के लिए विजय हजारे ने सर्वाधिक 429 रन बनाए थे.

एड‍िलेड टेस्ट के ल‍िए भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (व‍िकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

एड‍िलेड टेस्ट के ल‍िए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लायन

भारत Vs ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में हेड 2 हेड

कुल टेस्ट सीरीज: 28
भारत जीता: 11
ऑस्ट्रेलिया जीता: 12
ड्रॉ: 5

ऑस्ट्रेलिया में भारत का टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड

कुल टेस्ट सीरीज: 13
भारत जीता: 2
ऑस्ट्रेलिया जीता: 8
ड्रॉ: 3

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा

22-25 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ (भारत ने 295 रनों से जीता)

6-10 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया 10 विकेट से जीता)
14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन
26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न
03-07 जनवरी: पांचवां टेस्ट, सिडनी

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News  पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *