राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में रूक-रूक कर बारिश होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। राजधानी और फरीदाबाद में शनिवार दोपहर को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तो वहीं शाम होते ही नोएडा में जमकर बरसात हुई। फिलहाल, बारिश का यलो अलर्ट जारी है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

दिल्ली

वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद में शनिवार को सुबह से दोपहर दो बजे तक उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। लेकिन तीन बजे हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत बड़ी राहत दी।

 जानें 27 अगस्त तक कैसा रहेगा दिल्ली – एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त यानी आज आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 24 से 27 अगस्त तक हर दिन बारिश हल्की होने की संभावना है। 36 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान के घट कर 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली – एनसीआर में तापमान ऐसा रहेगा

वही,मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना लगाया गया है। बुधवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *