झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने पद से त्याग पत्र यानी इस्तीफा दे दिया है. बुधवार देर शाम राजभवन पहुंचे चंपई सोरेन ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंप दिया है. इसके बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है. इसका मतलब यह है कि हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

जेएमएम (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों के बीच सर्वसम्मति के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अब तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं. वही सूत्रों ने बुधवार को यानी आज इसकी जानकारी दी थी.

‘हम आपको सब कुछ विस्तार से बताएंगे’

वही गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने रांची में
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को जेएमएम (JMM) विधायक दल का नेता चुन लिया है. पार्टी के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया है, ‘बैठक में चंपई सोरेन की जगह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लाने का फैसला लिया गया है.’

झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि, ‘सीएम (चंपई सोरेन) ने आपको सब कुछ बता दिया है. हम आपको सब कुछ विस्तार से बताएंगे. और हमने सभी प्रक्रियाओं का भी पालन किया है.’

‘हमने हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना’

वही राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद झारखंड के मुख्य्मंत्री चंपई सोरेन ने कहा, ‘कुछ दिन पहले ही, मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया और मुझे राज्य की जिम्मेदारी मिली है. वही हेमंत सोरेन के वापस आने के बाद, हमारे गठबंधन ने यह निर्णय लिया और हमने हेमंत सोरेन को हमारा नेता चुना है. और अब मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.’

पांच महीने बाद जेल से रिहा हुए हैं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था. वही हाई कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी. और 31 जनवरी को गिरफ्तारी से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 31 करोड़ रुपए से अधिक की 8.86 एकड़ जमीन अवैध रूप से हासिल करने का आरोप है. वही हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी (ED) ने गिरफ्तार कर लिया था.

झारखंड
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *