Khali pet chai peene ke nuksan : क्या आप भी पीते हैं “चाय” सुबह खाली पेट तो अब हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
Khali pet chai peene ke nuksan : हमारे देश में चाय जितना क्रेज शायद ही किसी और ड्रिंक का होगा है। चाय के शौकीनों की तो सुबह, शाम और रात सब कुछ चाय के साथ ही होती है। भले कोई कितना भी कहता रहे कि चाय सेहत के लिए अच्छी नहीं है, तब भी इसे पीने वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता। एक हद तक अगर चाय को सही ढंग से पीया जाए तो यह कुछ खास नुकसान नहीं करती है। लेकिन अगर आप गलत समय चाय पीते हैं तो यह आपकी सेहत पर काफी भारी पड़ सकती है।
क्या आपको भी सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत है, तो अब आप सावधान हो जाइए, क्योंकि आपकी यह आदत अब आपको बीमार कर सकती है. खाली पेट चाय पीने से आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है. जिसके कारण पेट में सूजन की समस्या शुरू हो जाती है और यह आपके मेंटल हेल्थ पर भी बहुत बुरा प्रभाव डालती है। आपको एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी गंभीर समस्या होने लगती है और यह शरीर में बीपी की समस्या को बढ़ाने का काम करती है। इससे हार्ट अटैक का खतरा भी बना रहता है, तो यदि आप भी इन तमाम शारीरिक बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत को अब छोड़ना होगा. कैफ़ीन के बहुत ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी भी होती है, जो आपको डिहाइड्रेशन और सिरदर्द जैसी गंभीर समस्याओं से ग्रसित कर देता है.
यह भी पढ़े : खाली पेट इलायची खाने के फायदे, क्या आपको पता है -जानें
सुबह–सुबह खाली पेट उठते ही चाय पीना। अगर आपका चाय पीने का समय भी यही है तो आज हम आपको इससे होने वाले खतरों व बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं। khali pet chai peene ke nuksan
1.दांतों के सड़ने का खतरा बढ़ जाता है
अगर आप सुबह–सुबह उठते ही चाय पीते हैं तो यह आदत आपके मुंह के लिए भी बिल्कुल सही नहीं है। चाय में नेचुरल एसिड मौजूद होता है जिसकी वजह से तेजी से दांत सड़ने लगते हैं। इसके साथ ही मुंह से बदबू आने की समस्या भी काफी बढ़ जाती है। चाय में टैनिक एसिड होता है तो दांतों को पीला और भद्दा दिखाता है। अगर घर के बच्चों को छोटी उम्र से ही ऐसी आदत हो गई है तो यह आगे जाकर उनकी ओरल हेल्थ के लिए काफी खतरनाक भी हो सकती है।
2. कैल्शियम और आयरन की हो सकती है कमी
रोजाना खाली पेट चाय पीने से शरीर में कैल्शियम और आयरन की कमी हो सकती है। चाय में टैनिन्स पाए जाते हैं जो शरीर में कैल्शियम और आयरन को ठीक से ऐबसाॅर्ब नहीं होने देते। इसके कारण शरीर में कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी समस्या बनी रह सकती हैं। इसके साथ ही कैल्शियम और आयरन ठीक से ना मिलने के कारण प्रकार की बीमारियां भी आपके शरीर में घर कर सकती हैं।
3. एसिडिटी और गैस की समस्या
चाय में कैफीन और टैनिन जैसे यौगिक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो खाली पेट पेट की दीवारों को उत्तेजित (उबाल) कर सकते हैं। इसके कारण पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे एसिडिटी, गैस, और पेट दर्द हो सकता है।
4. मेटाबॉलिज्म पर नकारात्मक प्रभाव
खाली पेट चाय पीने से मेटाबॉलिज्म पर नकारात्मक व बुरा प्रभाव पड़ सकता है। यह शरीर में आपके कोर्टिसोल का स्तर को बढ़ा सकता है, जिसके कारण रक्तचाप में वृद्धि, चिंता, अवसाद, अनिद्रा, माइग्रेन, खराब पाचन स्वास्थ्य, वजन बढ़ना, थकान और तनाव महसूस भी हो सकता है।
5. भूख में कमी हो सकती है
खाली पेट चाय पीने से भूख कम लग सकती है, जिसके कारण आप दिन की पहली आवश्यकता, जैसे कि नाश्ता, सही से नहीं कर पाते। यह शरीर को पोषण की कमी की ओर ले जा सकता है।
6. पेट की दीवारों को नुकसान
चाय में मौजूद टैनिन्स और कैफीन पेट की भीतरी दीवारों को कमजोर कर सकते हैं, जिसके के कारण गैस्ट्रिक अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
7. शरीर में डिहाइड्रेशन
चाय, विशेष रूप से काली चाय या ग्रीन टी, मूत्रवर्धक (diuretic) होती है। इसे खाली पेट पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकता है।
8. आयरन के अवशोषण पर असर
चाय में टैनिन्स आयरन के अवशोषण ऐबसाॅर्ब को कम कर सकते हैं। यदि चाय को खाली पेट पिया जाए, तो हमारे शरीर आवश्यक पोषक तत्वों को सही से नहीं ले पाता।
यह भी पढ़े : Milk Facts In Hindi : क्या है दूध को पीने का सही तरीका और सही वक्त और किनको दूध नहीं पीना चाहिए.
खाली पेट चाय के बजाय क्या करें?
- गुनगुना पानी
सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं। इसमें शहद और नींबू मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है।
2.फ्रूट्स या नट्स खाएं
चाय पीने से पहले कुछ हल्का खाएं, जैसे कि सुखे मेवे या फल।
3. हर्बल टी का सेवन करें
यदि आपको चाय पीना पसंद है, तो आप ब्लैक टी, ग्रीन टी, तुलसी टी, या हर्बल टी का उपयोग करें।
कब चाय पिएं?
चाय पीने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते के 30-40 मिनट बाद है। इससे पाचन तंत्र पर दबाव नहीं पड़ता और आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं।
यह भी पढ़े : Ajinomoto side effects in hindi.
Note :-
Disclaimer :- यह आर्टिकल व लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। “khali pet chai peene ke nuksan” यह आर्टिकल व लेख या प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
सुझाव/ अस्वीकरण:- यह ब्लॉग/आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है।अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें।
|| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल, लेख “khali pet chai peene ke nuksan” जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को स्वास्थ्य (Health) के विषय में पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।
!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!
By: KP
Edited by: KP