HIV AIDS Symptoms : एचआईवी एक प्रकार का वायरस है जो आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। यह वायरस आगे जाकर एड्स जैसी भयंकर बीमारी का कारण बनता है। वैसे तो एड्स एक लाइलाज बीमारी है, जिससे बचने का एक मात्र उपाय एड्स के प्रति जागरूकता है। सभी लोगो को एचआईवी एड्स के लक्षण, कारण और इससे बचाव के तरीकों के बारे में पता होना बहुत जरूरी है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करना बहुत जरुरी है इसीलिए हर साल एक दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे के रूप में मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं, एचआईवी एड्स क्या है, और क्या है इसके लक्षण…

एचआईवी क्या है?

एचआईवी, यानी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (Human Immunodeficiency Virus ), एक रेट्रोवायरस परिवार का उपसमूह है, जो लेन्टिवायरस में आता है। यह संक्रमण बढ़ते समय के साथ एड्स में परिवर्तित हो जाता है। यह वायरस आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है और शरीर में मौजूद CD4 कोशिकाओं को नष्ट करता है, जिसे T सेल भी कहा जाता है। T सेलें प्रतिरक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जो हमारे शरीर की कई बीमारी से रक्षा करता है।

एचआईवी

एड्स क्या है?

एड्स, जिसे एक्वायर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम (Acquired Immune Deficiency Syndrome) कहा जाता है, यह एक गंभीर बीमारी है जो एचआईवी वायरस के कारण होती है। इससे आपके प्रतिरक्षा प्रणाली को बहुत नुकसान पहुंचता है, जिससे संक्रमण से लड़ने की क्षमता काफी कमजोर हो जाती है। और जिससे एचआईवी इंफेक्शन का आखिरी चरण एड्स शुरू होता है।

एचआईवी एड्स पॉजिटिव के लक्षण क्या है?

अधिकांश मामलों में, एचआईवी संक्रमित होने के 2-6 सप्ताह के भीतर फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। बाद में भी, कई सालों तक कोई लक्षण नहीं हो सकते। इस वायरस संक्रमित होने वाले लोगों में 80% मामलों में यह समस्या उत्पन्न होती है। जिसके बारे में हम बताने जा रहे है।

ये भी पढ़े : आखिर कौन ब्लड डोनेट नही कर सकता है

कुछ सामान्य लक्षण निम्नलिखित है:-

  • बुखार 
  • ठंड लगना
  • गले में खरास
  • मांसपेशियों में दर्द
  • शरीर पर चकत्ते होना
  • रात को पसीना आना
  • थकान होना
  • ज्वाइंट पेन
  • ग्रंथियों में सूजन

महिलाओं और पुरुषों में अलग अलग हो सकते है एड्स के लक्षण

महिलाओं में एड्स के लक्षण

  • पीरियड्स साइकिल में बदलाव होना।
  • अचानक वजन कम होना 
  • भूख कम लगना
  • पेट में समस्या बने रहना
  • बुखार रहना
  • शरीर मे लाल चकत्ते होना
ये भी पढ़े : शरीर में होने वाले ये छोटे-मोटे बदलाव को मामूली ना समझें

पुरुषों में एचआईवी के लक्षण 

  • टेस्टिकल्स में दर्द महसूस होना
  • प्रोस्टेट ग्लैंड में सूजन
  • पेनिस एरिया में सूजन
  • इरेक्टाइल डिस्फंक्शन
  • इनफर्टिलिटी की समस्या
  • रेक्टम और टेस्टिकल्स की थैली में दर्द
  • हाइपोगोनैडिज्म के लक्षण महसूस होना
Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी केवल मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है और किसी भी निर्णय को लेने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह से जरूर ले। 
देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *