बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) यानी की 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने जो आयोग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे उसको लेकर अब आयोग यानी बीपीएससी की तरफ से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को कानूनी नोटिस भेजा गया है.

बीपीएससी परीक्षा (BPSC Exam) में कथित धांधली को लेकर प्रशांत किशोर जब पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे तो उसे दौरान उन्होंने आयोग पर पैसे लेकर सीट पहले ही बेच देने का आरोप लगाया था.

वही, जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया था कि आयोग ने बीपीएससी (BPSC) की सीटों का सौदा ₹30 लाख से लेकर ₹1.5 करोड़ तक में कर दिया गया है और इसी कारण से आयोग अब परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा नहीं करवाना चाहता है.

इसी कारण अब बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रशांत किशोर को कानूनी नोटिस भेजा गया है. वही नोटिस में कहा गया है कि प्रशांत किशोर 7 दिनों के अंदर अपने द्वारा लगाया गया सभी आरोप को सिद्ध करें अन्यथा उनके खिलाफ आयोग कानूनी कार्रवाई करेगा.

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में प्रदर्शन को लेकर प्रशांत किशोर समेत 21 लोगों पर FIR दर्ज, BPSC छात्रों को उकसाने का उन पर आरोप

बीपीएससी (BPSC) के तरफ से कानूनी नोटिस भेजते हुए कहा गया है कि अगर प्रशांत किशोर ने जो आयोग पर लगाए गए आरोप को 7 दिनों के अंदर साबित नहीं किया तो यह माना जाएगा कि उन्होंने आयोग यानी कि बीपीएससी की छवि को धूमिल करने के लिए एक आपराधिक साजिश रची थी.

बिहार
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर

बिहार में पटना हाई कोर्ट में बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने के लिए डाली याचिका

गौरतलब यह है कि प्रशांत किशोर इस वक्त बिहार की राजधानी पटना के एक अस्पताल में भर्ती हैं जहां पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है. वही उनकी पार्टी जन सुराज की तरफ से पटना हाई कोर्ट में बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने के लिए एक याचिका भी डाली गई है जिस पर सुनवाई 15 जनवरी को होना है.

बिहार में BPSC 70वीं परीक्षा ,संघर्ष, सपने और सफलता की कहानी

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *