AVN News Sports Desk: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज मंगलवार (26 दिसंबर) को शुरू हो रही है। भारतीय टीम अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। सीरीज की शुरुआत सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क से हो रही है, जहां उछाल और तेजी से गेंदबाजों को अक्सर फायदा मिलता है। भारत ने यहां तीन टेस्ट खेले हैं और सिर्फ एक में जीत हासिल की है, दो में उसे हार मिली है। हालांकि, दोनों देशों के बीच 2021 में यहां खेला गया टेस्ट मैच भारत ने जीता था। सेंचुरियन टेस्ट के पहले दो दिन तेज बारिश की भी संभावना है। ऐसे में यहां पहले खेलने वाली टीम के लिए चुनौती बनी रहेगी।

सेंचुरियन में भारतीय टीम की चुनौती तीन मुख्य बातों पर निर्भर करेगी। एक कप्तान रोहित शर्मा अपने पुल और हुक शॉट पर किस तरह का नियंत्रण रखते हैं। दूसरा विराट कोहली ऑफ स्टंप के बाहर जा रही गेंदों से छेड़खानी करते हैं या नहीं और तीसरा भारतीय टीम मोहम्मद शमी की कमी से किस तरह पार पाती है। वही दक्षिण अफ्रीका के पास कगिसो रबाडा, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएट्जी और लुंगी एनगिडी जैसे तेज घातक गेंदबाज हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर शुरू करने वाले युवा यशस्वी जायसवाल की इन गेंदबाजों के सामने असली अग्नि परीक्षा होगी। इसी तरह शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को भी यहां अपनी उपयोगिता को साबित करनी होगी। खास तौर पर श्रेयस अय्यर की उछाल भरी गेंदों पर कमजोरी सभी टीम जानते हैं।

केएल राहुल के कंधो पर होगी विकेटकीपिंग का जिम्मा

केएल राहुल को इस टेस्ट में विकेटकीपिंग का जिम्मा सौंपा जाएगा। उन्हें केएस भरत पर वरीयता देते हुए एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाने की योजना पर काम हो रहा है। केएल राहुल ने वर्ल्ड कप में विकेटकीपिंग की भूमिका अच्छी तरह से निभाई है। वह यहां भी विकेटकीपिंग के लिए हामी भर चुके हैं, लेकिन वह इस भूमिका में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पिचों पर नजर आएंगे, इस पर संशय है। अगर ऐसा है तो अश्विन, जडेजा, कुलदीप की घूमती गेंदों पर कीपिंग करना उनके लिए चुनौती होगा।

तेजी के चलते प्रसिद्ध का दावा मजबूत

हेड कोच राहुल द्रविड़ कह चुके हैं कि वह यशस्वी और शुभमन गिल को उनके ही अंदाज में खेलने देंगे, लेकिन उन्हें यह भी बताया गया है कि यहां कि परिस्थितियों के अनुसार उन्हें अपने को कैसे ढालना है। राहुल द्रविड़ का कहना है कि वह आशा करते हैं कि बल्लेबाज पिच पर मौके के हिसाब से फैसले लेंगे। वहीं गेंदबाजी में मुकेश कुमार नेट पर अच्छे नजर आ रहे हैं, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा के पास अतिरिक्त तेजी है तो उन्हें खिलाने के अवसर प्रदान कर सकती है।

गेंदबाजों के ही भरोसे है दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा के पास बल्लेबाजी में इस सीरीज के बाद रिटायर हो रहे डीन एल्गर, एडेन मार्करम, टोनी डि जॉर्जी, कीगन पीटरसन जैसे बल्लेबाज ही हैं। ये बल्लेबाज अपनी परिस्थितियों में भारतीय गेंदबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं, लेकिन बावुमा को सबसे ज्यादा उम्मीद अपने तेज गेंदबाजों से ही होगी।

पिच और परिस्थितियाँ: यह दक्षिण अफ़्रीका का किला है

सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच दक्षिण अफ्रीका की सबसे तेज़ पिचों में से एक है, और बारिश और बादल छाए रहने की स्थिति इसे और भी मसालेदार बना सकती है। हालांकि सेंचुरियन 28 टेस्ट मैचों में 22 जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका का गढ़ रहा है, लेकिन भारत ने अपने पिछले दौरे पर उन्हें यहां 113 रनों से हराया था।

IND vs SA Playing 11,दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर, एडेन मार्करम, टोनी डि जोर्जी, तेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, काइल वेरेन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *