एमपी सरकार के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी पर सियासी माहौल बहुत गर्म हो गया है। सूत्रों की मानें तो विजय शाह को भोपाल तलब कर लिया गया है। इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रात 9:00 बजे के लगभग भोपाल स्थित उनके बंगले पर कालिक फेंक दी और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए। कांग्रेस का कहना है कि जिस बेटी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों से लोहा लिया उसके बारे में ऐसा बयान देना शर्मसार करने वाली घटना है।

विजय शाह ने महू के राय कुंडा गांव में आयोजित कार्यक्रम में उक्त बयान दिया है। यह मंगलवार को वायरल हो गया। महू में देर शाम को ही पुतला जलाकर विजय शाह का विरोध किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि देश की जिन बेटियों ने पाकिस्तान को डरा दिया मंत्री विजय शाह उन्हें गलत शब्द बोल रहे हैं। विजय शाह को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी विजय शाह को तत्काल बर्खास्त करने की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की है। खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- बीजेपी की मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने हमारी वीर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में शर्मनाक टिप्पणी की है। RSS और भाजपा की मानसिकता महिला विरोधी रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।

वहीं विजय शाह ने सफाई देते हुए कहा है कि कर्नल सोफिया उनकी सगी बहन से भी ज्यादा सम्मानित हैं। मैं उन्हें सलाम करता हूं। यदि मेरे बयान से किसी को भी चोट पहुंची है तो मैं 10 बार माफी मांगने को तैयार हूं। वहीं इस विवाद पर बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई ने विजय शाह को भोपाल में प्रदेश मुख्यालय तलब किया। सूत्रों ने बताया है कि विजय शर्मा को उनकी टिप्पणी के लिए कड़ी फटकार भी लगी है। वैसे भी नेता जी की यह बयान उस समय पर आया है जा पूरा देश एक जूट है और यहां नेता जी ऐसी भाषा बोल रहे इससे नेता जी की मानसिकता दर्शाती है।

शाह
बीजेपी और एमपी सरकार के मंत्री विजय शाह
देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *