उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर इलाके के डी ब्लॉक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ एक फ्लैट में सूटकेस में मिली है. वही बताया जा रहा है कि बच्ची करीब दो घंटे तक इसी में थी. वही इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को लगी, उन्होंने उसे नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. वही आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को दुष्कर्म के बाद सूटकेस में भरकर फ्लैट में ही छोड़ दिया गया था.

जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर से बड़ी अम्मी को बर्फ देने के लिए निकली हुई थी. लेकिन दो घंटे बीतने के बाद भी वह घर वापस नहीं आई. जिसके बाद मासूम बच्ची को उसके पिता ने आस पास तलाशना शुरू किया तो किसी जानकार ने बताया था कि बच्ची उनके ही घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर बने एक फ्लैट की तरफ जाते हुए दिखी थी.

हालांकि जब बच्ची के पिता उस फ्लैट की दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो फ्लैट के मैंने गेट पर बाहर से ताला लगा था. वहीं, बच्ची के पिता ने जब फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि बच्ची एक सूटकेस में बेहोशी की हालत में पड़ी है और बच्ची के शरीर के नीचे के कपड़े भी नहीं थे.  इसके बाद ही बच्ची के पिता उसे तुरंत पास के एक नर्सिंग हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. इसकी सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर ने जांच शुरू कर दिया

फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बच्ची के शव को गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और मामले की जांच गहनता के साथ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा. आरोपी की तलाश के लिए 6 टीमें बनाईं गई हैं. गिरफ्तारी के लिए देर रात हापुड़, पिलखुवा और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में छापेमारी की गई है.

दिल्ली

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *