गिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही पर सख्ती: जमुई जिले के गिद्धौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गिद्धौर में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा दो स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई दवा वितरण काउंटर पर लगातार देरी से पहुंचने और कार्य में मनमानी करने की शिकायतों के बाद की गई।
AVN News की खबर का हुआ असर
स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था में अनियमितता और दवा वितरण काउंटर पर मरीजों की परेशानी को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित हो रही थीं। AVN News द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को मरीजों और स्थानीय लोगों ने सकारात्मक कदम बताया है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में समय पर स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहें, ताकि मरीजों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
किन कर्मियों को जारी हुआ नोटिस
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार निम्न कर्मियों को नोटिस भेजा गया है :
- दीपाली भारती
- अजय कुमार सिंह
पत्र में कहा गया है कि दोनों कर्मी सुबह 09:40 बजे तक अनुपस्थित पाए गए। जबकि दवा वितरण काउंटर पर सुबह 08:00 बजे से OPD समाप्ति तक ड्यूटी निर्धारित है।
24 घंटे में मांगा गया प्रबंधक द्वारा स्पष्टीकरण
प्रबंधक प्रियंका राव द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि दोनों कर्मियों को 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उच्चाधिकारी को प्रतिवेदन भेजते हुए आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई है कि स्पष्टीकरण नहीं देने की स्थिति में अगले आदेश तक वेतन अवरुद्ध किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भेजी गई प्रतिलिपि
इस मामले की प्रतिलिपि कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है, जिनमें :
- प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, गिद्धौर
- लेखा प्रबंधक, गिद्धौर
- जिला स्वास्थ्य समिति, जमुई
- सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव, जमुई
- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जमुई
शामिल हैं।
गिद्धौर CHC में मरीजों को समय पर सेवा देने पर जोर
गिद्धौर CHC में आने वाले मरीजों का कहना है कि दवा वितरण काउंटर पर अक्सर देरी होने से लंबी कतार लग जाती है। कई बार मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। अब विभागीय कार्रवाई के बाद लोगों को उम्मीद है कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
गिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी
गिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर शुरू हुई विभागीय कार्रवाई यह संकेत देती है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। AVN News द्वारा मुद्दा उठाने के बाद प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली है, जिससे आम मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
