AVN News Desk: केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा आज से शुरू हो जाएगी। शुक्रवार यानी आज विधि-विधान से सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेंगे। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंच गई है।

केदारनाथ

देर शाम तक 16 हजार से अधिक श्रद्धालु भी पहले दिन ही बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारपुरी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर मौजूद रहेंगे। 10 मई को सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 10.29 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12.25 बजे खुलेंगे। वही बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खुलेंगे।

वही बृहस्पतिवार सुबह बाबा केदार की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई। अपराह्न तीन बजे केदारनाथ धाम पहुंची है । बाबा केदार की डोली के साथ हजारों श्रद्धालुओं भी केदारपुरी पहुंच गए है। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों और सेना के बैंड की धुन से पूरा केदारनाथ धाम गूंज उठा है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम में पहुंचने पर अगवानी की। मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम से रवाना हो गई है। शुक्रवार सुबह डोली धाम पहुंचेगी। वहीं मां यमुना की डोली शुक्रवार सुबह खरशाली गांव से केदार धाम के लिए रवाना होगी।

भव्य रूप से सजाए गए सभी मंदिर

केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है। धाम में दर्शन के लिए इस बार श्रद्धालु आस्था पथ से जाएंगे। आस्था पथ पर बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था है। साथ ही बारिश व बर्फबारी से बचने के लिए रेन शेल्टर बनाया गया।

22 लाख से भी अधिक श्रद्धालु कर चुके केदारनाथ में पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण के आंकड़े को देखते हुए इस बार भी प्रदेश सरकार को चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।

बीते वर्ष चारधाम यात्रा में आए तीर्थयात्रियों की संख्या

धाम तीर्थयात्रियों की संख्या
केदारनाथ 19,61,025
बदरीनाथ 18,34,729
गंगोत्री 9,05,174
यमुनोत्री 7,35,244
हेमकुंड साहिब 1,77,463
कुल संख्या 56,13,635

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *