Paris Olympics 2024,Manu Bhaker Won Bronze Medal: भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है. मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता है. मनु भाकर ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए है. भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल और इसी मेडल के साथ खाता खुला है. साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल है. कोरियाई खिलाड़ियों ओह ये जिन ने गोल्ड (243.2 अंक) और किम येजी (241.3) ने सिल्वर मेडल जीता है.

भारतीय
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर का फाइनल में स्कोर

पहली 5 शॉट सीरीज: 10.6, 10.2, 9.5, 10.5, 9.6, कुल 50.4
दूसरी 5 शॉट सीरीज: 10.1, 10.3, 9.6, 9.6, 10.3, कुल: 49.9
बाकी के शॉट: 10.5, 10.4, 9.8, 9.8, 9.9, 10.2, 10.1, 10.2, 10.1, 10.0, 10.1,10.3

ऐसा रहा था मनु भाकर का क्वालिफिकेशन राउंड

आप को बता दें कि मनु भाकर 60 शॉट के क्वालिफाइंग रांउड में कुल 580 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं. मनु भाकर ने पहली सीरीज में 97, दूसरी में 97, तीसरी में 98, चौथी में 96, पांचवीं में 96 और छठी सीरीज में 96 अंक हासिल किए हैं. वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में रिदम सांगवान भी भाग ले रही थीं, लेकिन उन्होंने आज निराश किया है. वही रिदम 573 अंकों के साथ 15वें स्थान पर रहीं थी.

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर पेरिस 2024 में अपने दूसरे ही ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रही हैं. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में डेब्यू किया था, लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन के दौरान उनकी पिस्टल खराब हो जाने के कारण उन्हें मेडल से वंचित रहना पड़ा था. वही मिक्स्ड टीम 10 मीटर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी वह पदक हासिल करने से चूक गई थीं.

वही पेरिस 2024 ओलंपिक शूटिंग प्रतियोगिता में 22 साल की मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं. वह 21 सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम से कई व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाली एकमात्र महिला एथलीट हैं.

शूटिंग में भारत के पदकधारी

1. राज्यवर्धन सिंह राठौड़

रजत पदक: एथेंस (2004)

2. अभिनव बिंद्रा

स्वर्ण पदक, बीजिंग ओलंपिक (2008)

3. गगन नारंग

कांस्य पदक: लंदन ओलंपिक (2012)

4. विजय कुमार

रजत पदक: लंदन ओलंपिक (2012)

5. मनु भाकर
कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024)

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *