मार्च-अप्रैल की आपराधिक घटनाओं की हुई समीक्षा: जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित धधौर गांव के डीआरसीसी भवन में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने की। इस दौरान जिले में मार्च और अप्रैल माह के दौरान हुई आपराधिक घटनाओं की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और साइबर अपराध पर विशेष चर्चा की गई।
अपराध गोष्ठी में एसपी विश्वजीत दयाल ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
एसपी ने अनुसंधान लंबित मामलों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि हर केस की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरार वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई से ही अपराध पर नियंत्रण संभव है।
साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में नियमित वाहन जांच और रात्रि गश्ती बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के मामलों को लेकर एसपी ने चिंता जताई। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को गांव-गांव और बाजारों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में लोगों को अज्ञात कॉल, फर्जी लिंक और बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।
अपराध गोष्ठी में जिले की विधि-व्यवस्था, शराबबंदी अभियान, भूमि विवाद, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती अभियान चलाने और हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन, झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, साइबर डीएसपी राजन कुमार सहित मुख्यालय एवं लाइन डीएसपी मौजूद रहे।
इसके अलावा सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार, जमुई थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, खैरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह, झाझा थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, चिहरा थानाध्यक्ष रिंकू रजक और गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मलिक समेत जिले के कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।


मजदूरों के लिए मजदूर दिवस क्यों है खास.. मजदूर दिवस, जिसे अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस भी कहा जाता है, हर वर्ष 1 मई को मनाया जाता

बिहार में घूमने लायक टॉप 30 जगहें – इतिहास, धर्म और प्रकृति का अद्भुत संगम ! Top 30 places to visit in Bihar :

झाल मुड़ी क्या है?, और इसे कैसे बनाया जाता है?.. झाल मुड़ी (Jhal Muri) भारत का एक बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, खासकर पूर्वी भारत

1 अप्रैल 2026 से क्या-क्या बदलने वाला है? – हर साल 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष (Financial Year) की शुरुआत होती है, और इसके

केंद्रीय बजट 2026-27: आसान और सरल भाषा में छोटी- मगर मोटी बातें — इस बजट से किसको फायदा और किसे नुकसान हो सकता है –

Union Budget 2026-27: इस बार बजट में क्या रहेगा खास? – जाने.. Union Budget 2026 : यहाँ 2026-27 के भारत के केंद्रीय बजट (Union Budget

चेन्नई | स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स

चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-10 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेले गए मुकाबले में

मार्च-अप्रैल की आपराधिक घटनाओं की हुई समीक्षा: जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित धधौर गांव के डीआरसीसी

गिद्धौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिर सामने आई अव्यवस्था: जमुई जिले के गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक

तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय शुरू: तमिलनाडु की राजनीति के लिए शनिवार का दिन यानी आज ऐतिहासिक

गिद्धौर/जमुई: बिहार की राजनीति में जमुई जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब झाझा विधानसभा क्षेत्र

भ्रष्टाचार विरोध आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी (AAP) आज अपने सबसे बड़े आंतरिक संकट से जूझ रही

Bihar CM Oath Live Updates: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में आज से नए

TRAI Alert 2026: क्या आपके फोन में भी तेज अलर्ट टोन के साथ आया था मैसेज, सरकार ने

Train Ticket Rules: बिना टिकट ट्रेन में चढ़ गए हैं तो आप घबराएं नहीं, रेलवे का ये नियम

UPI New Rule: अब बिना बैंक अकाउंट के भी UPI से कर सकेंगे पेमेंट — जानिए पूरी डिटेल..

उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं

देश मना रहा है आज महावीर जयंती.. Mahavir Jayanti: आज पूरे भारत में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के

Chaitra Chhath: चैत्र महीने में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत इस वर्ष 22 मार्च, रविवार

Year Ender 2025: 2025 की टॉप 10 भारतीय फिल्में (वर्ल्डवाइड कलेक्शन के अनुसार) – तोड कमाई के सारे

नहीं रहे धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा मुम्बई — बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता

बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन और अभिनेता असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मृत्यु की खबर ने पूरे

SSC CGL 2025 Postponed: चयन परीक्षा चरण 13 परीक्षा में कुप्रबंधन के बाद से लगातार विरोध प्रदर्शन का

Bihar Home Guard 2025: बिहार में 15000 होम गार्ड पदों पर भर्ती पर आवेदन शुरू हो गए हैं.

RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 32,438 पदों पर होगी बहाली.. RRB Group