खैरा। छत्तीसगढ़ में शराब भट्ठी पर तैनात एक प्राइवेट गार्ड को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को खैरा पुलिस ने जीतझिगोई गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद छत्तीसगढ़ से भागकर अपने गांव में छिपा हुआ था। छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रतिवेदन के बाद खैरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
शराब को लेकर विवाद के बाद मारी थी गोली
पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ में शराब को लेकर हुए विवाद के दौरान विवेक यादव ने कथित तौर पर अपने साथी रोशन कुमार ठाकुर से हथियार लिया और शराब भट्ठी पर तैनात प्राइवेट गार्ड के पेट में गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
गोली लगने के बाद घायल गार्ड को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
जीतझिगोई गांव में छिपे होने की मिली सूचना
घटना के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी विवेक यादव छत्तीसगढ़ से फरार होकर खैरा थाना क्षेत्र के जीतझिगोई गांव में आकर छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रतिवेदन के बाद खैरा पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की।

गुरुवार को पुलिस टीम ने जीतझिगोई गांव में छापेमारी की। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और नाले के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
छत्तीसगढ़ पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई
खैरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विवेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। मामले में घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपी के सहयोगियों की भूमिका की भी जांच संबंधित पुलिस द्वारा की जा रही है।
Written & Edit by : Chandan Patel
Reported by: Vikki Kumar

ये भी पढ़ें…संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिद्धौर में निकली भव्य कलश यात्रा, समरसता का दिया संदेश
ये भी पढ़ें…बाबा गरभू मंदिर में गूंजे जयकारे, विधि-विधान से संपन्न हुई सलौनी पूजा
ये भी पढ़ें…Gen Alpha आंदोलन: अब स्कूल के बच्चे भी सड़कों पर, शिक्षा के हक के लिए सरकार से सवाल
ये भी पढ़ें…पतसंडा में गूंजा हर-हर महादेव, शिव चर्चा में धर्म और अध्यात्म का संदेश
ये भी पढ़ें….गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
ये भी पढ़ें….कुमरडीह में शराब तस्करी पर गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर महुआ शराब बरामद
ये भी पढ़ें…भिंड में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराई, 8 मजदूरों की मौत, 23 घायल
ये भी पढ़ें…गिद्धौर-मौरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक आमने-सामने टकराईं; पांच लोग गंभीर
