नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार को सियासी पारा चढ़ने वाला है। INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर विपक्षी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इस रैली में विपक्ष के शीर्ष नेताओं, कार्यकर्ताओं, छात्र संगठनों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी लोगों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की है।
रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से होगी। यहां से मार्च मिंटो रोड जंक्शन होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान पहुंचेगा। इस आयोजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है। मार्च के निर्धारित मार्ग और कार्यक्रम स्थल पर 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां तैनात रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन की निगरानी असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी करेंगे। पुलिस की प्राथमिकता भीड़ को नियंत्रित रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने की होगी।
वहीं, INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर दिल्ली के व्यापारियों और उद्यमियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने चिंता जताई है। संगठन ने राहुल गांधी से अपील की थी कि त्योहारों के मौसम में राजनीतिक गतिविधियों के कारण व्यापारियों के कारोबार पर असर नहीं पड़ना चाहिए। CTI ने अपने संदेश में कहा था कि राजनीति के बाजार में व्यापारियों की ‘मोहब्बत की दुकानें’ बंद नहीं होनी चाहिए। संगठन की चिंता ऐसे समय सामने आई है, जब दिवाली, छठ और भाईदूज जैसे त्योहारों के कारण बाजारों में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद रहती है।
इस पर राहुल गांधी ने त्योहारों का जिक्र करते हुए लोगों से रैली में शामिल होने के साथ-साथ दिल्ली के बाजारों से खरीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान लाखों लोग दिल्ली आ रहे हैं और उन्हें यहां के व्यापारियों की मदद करनी चाहिए। राहुल गांधी ने संदेश दिया कि लोग विरोध प्रदर्शन, मार्च और रैली में भाग लेने के साथ थोड़ी खरीदारी भी करें, जिससे स्थानीय व्यापारियों को फायदा मिल सके।
INDIA गठबंधन की इस महारैली पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रशासन और व्यापारिक संगठनों की भी नजरें टिकी हैं। अब यह देखना अहम होगा कि रामलीला मैदान में कितनी भीड़ जुटती है और विपक्षी नेता अपने संबोधन में किन मुद्दों को प्रमुखता देते हैं।
लाइव अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहे…
10:59 AM
रैली से पहले CTI का दावा
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने रामलीला मैदान में आज, 1 नवंबर को आयोजित महारैली से दिल्ली के व्यापार पर आए अभूतपूर्व संकट को लेकर राहुल गांधी को चौथा पत्र लिखा है. CTI के अनुसार, इस रैली के कारण दिल्ली के व्यापार पर बेहद बुरा असर पड़ा है. शहर की लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद हैं, रामलीला मैदान के 10 किलोमीटर के दायरे में ट्रांसपोर्ट पूरी तरह ठप हो चुका है और कुल कारोबार में 80% तक की भारी गिरावट आई है.
हालांकि राहुल गांधी ने रैली में शामिल होने वाले लोगों से दिल्ली के बाजारों में जाकर खरीदारी करने की अपील की है, जिसका CTI ने स्वागत भी किया है. लेकिन CTI का कहना है कि धरातल पर स्थिति बिल्कुल विपरीत है.
10:53 AM
‘लाखों की संख्या में लोग आ रहे…’, बोले संजय राउत
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने INDIA गठबंधन की रैली पर कहा, ‘लाखों की संख्या में लोग आ रहे हैं. लोगों को रोकने की बहुत कोशिश चल रही है लेकिन रोकने की जितनी कोशिश करेंगे उतनी भीड़ बढ़ती जाएगी. लोग रिजीम चेंज करना चाहते हैं, उनको ये सरकार नहीं चाहिए. आज रामलीला मौदान में जो हम हमारी ताकत दिखाने जा रहे हैं, वो किसी पार्टी की ताकत नहीं है, वो देश की ताकत है. देश की जनता वहां आएगी. दिल्ली में लगातार इस प्रकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम जारी रहेंगे.’
10:51 AM
खड़गे के आवास पहुंचीं प्रियंका
प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास 10 राजाजी मार्ग पहुंचीं.
10:41 AM
12 बजे मिंटो ब्रिज से शुरू होगा मार्च
महारैली के लिए सुबह 11 बजे के करीब INDIA ब्लॉक के सांसद कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जुटना शुरू होंगे. वहीं, गठबंधन के शीर्ष और बड़े नेताओं का जमावड़ा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होगा. बताया जा रहा है कि काफिला करीब 11:45 बजे रवाना होगा. दोपहर 12 बजे के आसपास मिंटो ब्रिज इलाके से मार्च शुरू होगा.
10:18 AM
ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा: इमरान मसूद
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा. सब कुछ साबित हो चुका है. वो कब तक इस्तीफा नहीं देंगे. कोर्ट उनसे (इस्तीफा) लेगा. उनकी चोरी पकड़ी गई है और सब साबित हो चुका है.’
Written & Edit by : Chandan Patel
AVN NEWS | ख़बर वही, जो है सही
www.avnnews.in
यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।
जमुई: गिद्धौर में घर के बाहर खड़ा टेम्पू चोरी, रात 12:30 बजे अज्ञात चोरों ने उड़ाया; थाने में आवेदन
गिद्धौर नगर पंचायत गठन पर विवाद गहराया, पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार यादव ने उठाए नियमों पर सवाल
गिद्धौर नगर पंचायत गठन पर विवाद, तीन अतिरिक्त राजस्व गांवों को शामिल करने का विरोध
करवाचौथ क्यों मनाया जाता है? जानिए इसका इतिहास, धार्मिक महत्व, व्रत कथा और कुछ अनसुनी कहानियां
दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: फॉर्म-6, 7 और 8 में बदलाव नहीं कर सकता चुनाव आयोग
विधान परिषद की 28 सीटों पर आज मतदान, बिहार में नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई
गिद्धौर में पार्किंग के नाम पर राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, मेला प्रबंधन पर उठे सवाल
धर्म, राजनीति और नफरत: आखिर कब तक इंसान को इंसान से लड़ाया जाएगा?
जमुई में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल; एक की हालत नाजुक
विजयादशमी पर मुखिया प्रत्याशी गौतम रावत ने दी शुभकामनाएं, मांगोबंदर पंचायत के विकास का लिया संकल्प
जमुई में दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा की बैटरी फटने से झुलसी नेहा की 8 दिन बाद मौत, गांव में पसरा मातम
ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत, 32 घायल
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से मचा हड़कंप, 17 लोगों की मौत की खबर; 35 घायल अस्पताल में भर्ती

