गिद्धौर। शराब तस्करी के खिलाफ गिद्धौर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुमरडीह गांव के निकट से 100 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। शराब को दो बड़े गैलनों में भरकर बजाज पल्सर बाइक से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक को हिरासत में लिया है और शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही पल्सर बाइक भी जब्त कर ली है।

गुप्त सूचना पर गिद्धौर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

गिद्धौर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुमरडीह गांव में मनोज यादव मील के समीप ग्रामीण सड़क से बाइक के जरिए शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राशि मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई।

अवर निरीक्षक मनीष कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और बजाज पल्सर बाइक BR-46F-3315 को रोककर जांच की।

दो गैलनों में मिली 100 लीटर महुआ की कच्ची शराब

पुलिस जांच के दौरान बाइक से जुड़े दो बड़े नीले रंग के गैलन बरामद किए गए। दोनों गैलनों में करीब 50-50 लीटर, यानी कुल 100 लीटर देशी महुआ शराब पाई गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर गिद्धौर थाना लाया।

17 वर्षीय युवक हिरासत में

मामले में पुलिस ने प्रसन्नजीत कुमार (17 वर्ष 8 माह) को हिरासत में लिया है। वह गरही थाना क्षेत्र के ललदैया गांव निवासी कालीचरण यादव का पुत्र बताया गया है। पुलिस के अनुसार, शराब की खेप को तस्करी के लिए ले जाने के मामले में युवक से पूछताछ की जा रही है।

उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई

गिद्धौर पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त करने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राशि मलिक के अनुसार, शराबबंदी से जुड़े इस मामले में उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Written & Edit by : Chandan Patel

गिद्धौर
ख़बर वही, जो है सही

ये भी पढ़ें…भिंड में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराई, 8 मजदूरों की मौत, 23 घायल

ये भी पढ़ें…गिद्धौर के केतरु नवादा में मां बिहुला विषहरी की पूजा शुरू, आस्था में डूबे सैकड़ों श्रद्धालु

ये भी पढ़ें….सावन की तीसरी सोमवारी पर गिद्धौर हुआ शिवमय, बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

ये भी पढ़ें…लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी घटना: छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल; बैरिकेडिंग टूटने से मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें…गिद्धौर-मौरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक आमने-सामने टकराईं; पांच लोग गंभीर

ये भी पढ़ें….गिद्धौर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले का भव्य स्वागत, जदयू कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

ये भी पढ़ें.…झाझा में CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले कड़ी सुरक्षा, पुलिस छावनी में तब्दील शहर; पटेल की आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण

ये भी पढ़ें…खैरा पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: गुम हुए 6 मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी खुशी

ये भी पढ़ें…80वां स्वतंत्रता दिवस: क्या भारत की आज़ादी अब भी अधूरी है? शिक्षा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं पर बड़ा सवाल

ये भी पढ़ें…जमुई में 70 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, गांव के बुजुर्ग पर आरोप; ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

ये भी पढ़ें…जमुई में गिट्टी के नीचे छिपी थी शराब की बड़ी खेप, गरही में हाइवा से अंग्रेजी शराब बरामद; चालक गिरफ्तार

आज़ादी के 80 साल: क्या हम सही मायने में आज़ाद हैं?..

ये भी पढ़ें….जमुई में फुटबॉल को लेकर बवाल: प्रधानाध्यापक की पिटाई का वीडियो वायरल, दो घंटे बंधक बनाने का आरोप

ये भी पढ़ें…जमुई के गिद्धौर में महिला से बेरहमी से मारपीट, चेन छिनने का आरोप; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

ये भी पढ़ें…झाझा CHC में देर रात मंत्री का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया जायजा

ये भी पढ़ें…संसद में आखिरी दौर का घमासान: 24 घंटे की बहस पर राहुल गांधी ने कहा- ‘हमें लेक्चर नहीं चाहिए’, FCRA बिल JPC को भेजा गया

ये भी पढ़ें…गिद्धौर पुलिस को देख भागी शराब लदी कार चाय दुकान में घुसी, 198 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

ये भी पढ़ें….Jamui Dowry Death: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने का दावा; पति समेत 9 पर FIR

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *